दुकानदार की गलती से बर्बाद हुई किसान की 3 एकड़ मक्के की फसल भाजपा नेताओं के बयान पर सड़क पर उतरी महिला कांग्रेस फूंका पुतला ATM में डकैती की साजिश नाकाम नाबालिग सहित तीन गिरफ्तार दो आरोपी फरार 24.46 लाख लोगों तक पहुंचा नशामुक्ति का संदेश गौवंश की मौत पर भड़का विहिप-बजरंग दल पुतला दहन कर जताया विरोध जिले के एक किसान अरुण सोलंकी ने पुरानी सब्जी मंडी स्थित वैष्णवी एग्रीटेक पर गलत खरपतवारनाशक दवा देकर उसकी करीब ढाई एकड़ मक्का की फसल बर्बाद करने का आरोप लगाया है। किसान का कहना है कि दुकानदार ने नई दवा CITADEL Selective Herbicide Ease In Mixing SURFACTANT को बेहतर बताकर बेचा लेकिन बिल देने से इनकार कर ऑनलाइन भुगतान ले लिया। दवा के छिड़काव के छह दिन के भीतर ही खरपतवार के साथ पूरी मक्का की फसल भी सूखकर नष्ट हो गई जिससे करीब 3 लाख रुपये का नुकसान हुआ। किसान ने कृषि उपसंचालक को शिकायत सौंपकर मामले की जांच दोषियों पर कार्रवाई और दुकान का लाइसेंस निरस्त करने के साथ नुकसान की भरपाई की मांग की है। जिला महिला कांग्रेस ने भाजपा नेताओं की कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों के विरोध में राजीव भवन से ईएलसी चौक तक रैली निकालकर केंद्रीय शिक्षामंत्री और भाजपा सांसद का पुतला दहन किया। इस दौरान पुलिस द्वारा पुतला दहन रोकने का प्रयास किया गया जिससे महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष सरला सिसोदिया श्रीवास्तव ने भाजपा नेताओं पर महिलाओं और बेटियों का अपमान करने का आरोप लगाते हुए उनके बयानों की कड़ी निंदा की। देहात थाना पुलिस ने एटीएम में डकैती की साजिश रच रहे गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक विधि उल्लंघनकर्ता किशोर (नाबालिग) सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि दो आरोपी मौके से फरार हो गए जिनकी तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक धारदार तलवार लोहे का धारदार चाकू लोहे की छड़ और लोहे की रॉड बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों में नीरज उर्फ उड्डे (18 वर्ष निवासी नवाबगंज छिंदवाड़ा) राहुल टेकाम (19 वर्ष निवासी ढेमराढाना थाना देहात) तथा एक विधि उल्लंघनकर्ता किशोर शामिल है। फरार आरोपियों की पहचान परसराम उर्फ परसू निवासी अमन कॉलोनी थाना देहात तथा अभिषेक यादव निवासी गुलाबरा थाना कुंडीपुरा के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी के विरुद्ध अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है जबकि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। छिंदवाड़ा पुलिस द्वारा 15 दिवसीय नशे से दूरी है जरूरी 2.0 महाअभियान का समापन गुरुवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के साथ किया गया। अभियान के दौरान जिलेभर के 300 से अधिक स्कूलों शैक्षणिक संस्थानों ग्राम पंचायतों अस्पतालों धार्मिक स्थलों हाट-बाजारों बैंक एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम चलाकर तथा सोशल मीडिया के माध्यम से 2446117 से अधिक लोगों तक नशामुक्ति का संदेश पहुंचाया गया। समापन समारोह में पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डे सहित पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों ने लोगों से स्वयं और अपने परिवार को नशे से दूर रखने की अपील करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किया। शहर की गौशालाओं में गौवंश की मौत के मामलों को लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने प्रशासन व पशुपालन विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए आरोप लगाया कि जिले की गौशालाओं में पिछले दो महीनों में 500 से अधिक गौवंश की मौत हुई है और सात माह से चारा-भूसा मद की राशि जारी नहीं होने से हालात बिगड़े हैं। संगठन ने उप संचालक पशुपालन विभाग डॉ. पक्षवार को हटाने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग कमलनाथ ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने छिंदवाड़ा जिले की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में सुधार की मांग करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखा है। उन्होंने जिला अस्पताल सहित सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों विशेषज्ञों दवाइयों जांच सुविधाओं और आधुनिक उपकरणों की कमी पर चिंता जताते हुए कहा कि इसका सीधा असर मरीजों खासकर ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों के लोगों पर पड़ रहा है। कमलनाथ ने पत्र में पर्याप्त चिकित्सकीय स्टाफ एम्बुलेंस और स्वास्थ्य संसाधन उपलब्ध कराने की मांग करते हुए जिले के नागरिकों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण उपचार सुनिश्चित करने के लिए सरकार से तत्काल ठोस कदम उठाने का आग्रह किया। कम बारिश का असर: जिले के 54% माइनर टैंक एलएसएल से नीचे कलेक्टर ने दिए सतत मॉनिटरिंग के निर्देश छिंदवाड़ा में कम वर्षा का असर अब जलाशयों पर भी दिखाई देने लगा है। गुरुवार को कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक में जिले के जलाशयों और माइनर टैंकों की स्थिति का जायजा लिया। बैठक में बताया गया कि पेंच डैम (चौरई) का वर्तमान जलस्तर 618.06 मीटर है जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 622.17 मीटर से कम है। वहीं जिले के 109 माइनर टैंकों में से 59 (करीब 54 प्रतिशत) एलएसएल (लोवेस्ट सप्लाई लेवल) से नीचे पहुंच चुके हैं। कलेक्टर ने अधिकारियों को सभी जलाशयों की नियमित मॉनिटरिंग उपलब्ध जल का योजनाबद्ध उपयोग और भविष्य की जल आवश्यकता को देखते हुए अग्रिम कार्ययोजना तैयार रखने के निर्देश दिए। 9 माह से फरार गौ तस्करी का आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने निकाला जुलूस पांढुर्णा पुलिस ने गौ तस्करी के मामले में पिछले 9 माह से फरार चल रहे अमरावती निवासी आरोपी अब्दुल अल्फाज को गिरफ्तार कर गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच शहर के मुख्य मार्गों से पैदल जुलूस निकालते हुए न्यायालय में पेश किया। अदालत ने उसकी जमानत अर्जी खारिज कर उसे न्यायिक हिरासत में छिंदवाड़ा जेल भेज दिया। जुलूस के दौरान मौजूद गौ रक्षकों ने आरोपी के खिलाफ नारेबाजी भी की। पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आईडीए का निःशुल्क दंत परीक्षण शिविर 100 से अधिक विद्यार्थियों की हुई जांच गुरु पूर्णिमा के अवसर पर इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) की स्थानीय शाखा ने इंद्रा पॉलिटेक्निक कॉलेज में निःशुल्क दंत परीक्षण एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया। शिविर में 100 से अधिक विद्यार्थियों के दांतों की जांच कर उन्हें मौखिक स्वच्छता दंत रोगों की रोकथाम और नियमित दंत परीक्षण के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का आयोजन आईडीए के स्टेट वाइस प्रेसिडेंट डॉ. योगेश पाल के मार्गदर्शन में हुआ। इस दौरान शाखा अध्यक्ष डॉ. सुकांत श्रीवास्तव सचिव डॉ. दीप सूर्यवंशी कोषाध्यक्ष डॉ. शशांक साहू सहित डॉ. गौरव सिलोदिया डॉ. अंजली मुसले डॉ. गुरु और डॉ. अनुष्का ने अपनी सेवाएं दीं महुआ के पेड़ पर लिपटे 10 फीट लंबे अजगर का सफल रेस्क्यू जिले के मोरडोंगरी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम काराबोह में एक महुआ के पेड़ पर लिपटे करीब 8 से 10 फीट लंबे अजगर का वन विभाग की टीम ने सफल रेस्क्यू किया। वन परिक्षेत्र अधिकारी हिमांशु विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में डिप्टी रेंजर पवन ढेपे वनरक्षक एवं सर्पमित्र अनिल विश्वकर्मा सहित टीम ने सुरक्षित तरीके से अजगर को पकड़कर उसके प्राकृतिक आवास जंगल में छोड़ दिया