Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
30-Jul-2026

मोहन सरकार कलेक्टरों को गांव-गांव भेजेंगी मध्यप्रदेश सरकार 7 अगस्त से मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शुरू करने जा रही है। इस अभियान का उद्देश्य प्रशासन को गांव और वार्ड स्तर तक पहुंचाकर आम लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान करना और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना है। यह अभियान करीब सात साल पहले कमलनाथ सरकार के आपकी सरकार आपके द्वार अभियान की तर्ज पर शुरू किया जा रहा है। राज्य सरकार के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की शुरुआत 7 अगस्त से होगी। अभियान के तहत गांवों और शहरी वार्डों में शिविर लगाए जाएंगे जहां लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान करने के साथ ही उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ भी उपलब्ध कराया जाएगा। बारिश थमते ही उखड़ी सड़कों की मरम्मत शुरू होनी चाहिए लोक निर्माण विभाग के मंत्री राकेश सिंह ने कहा है कि बारिश के दौरान सड़कों के उखड़ने से बने गड्ढों की पैच रिपेयरिंग बारिश थमते ही तत्काल कराई जाए ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी न हो।उन्होंने कहा कि जिन सड़कों पर बारिश के अलावा अन्य कारणों से भी गड्ढे बनने की जानकारी मिल रही है उन्हें भी प्राथमिकता के आधार पर जल्द ठीक किया जाए। विभाग के इंजीनियरों की जिम्मेदारी है कि सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।मंत्री सिंह ने ये निर्देश वल्लभ भवन में आयोजित मुख्य अभियंता सम्मेलन के दौरान दिए। इंदौर में महापौर ने हटवाए खुद के फोटो लगे होर्डिंग शहर में नियमों के पालन और कानून के समान अनुपालन का संदेश देते हुए महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने एक अहम पहल की है। महापौर के निर्देश पर सबसे पहले उनके फोटो लगे सभी अवैध होर्डिंग तत्काल हटाए गए। इसके साथ ही उन्होंने नगर निगम अधिकारियों को शहरभर में सभी अवैध होर्डिंग हटाने के निर्देश भी दिए हैं। पोषण आहार में बच्चों को परोसी नमक-पूड़ी मैहर जिले के ककरा आंगनवाड़ी केंद्र का एक वीडियो सामने आया है। इसमें छोटे बच्चों को पोषण आहार के नाम पर सिर्फ नमक और पूड़ी खाते देखा जा सकता है। मामला सामने आने के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग में हड़कंप मच गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी (DPO) राजेंद्र बांगड़े ने जांच के आदेश दिए हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग की जांच में दावा किया गया है कि वायरल वीडियो करीब तीन महीने पुराना है। विभाग के अनुसार भोजन परोसने की प्रक्रिया के दौरान बनाया गया अधूरा वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। आर्थिक तंगी-मानसिक बीमारी से जूझ रहे मां-बेटे ने जहर खाया इंदौर के परदेशीपुरा में आर्थिक तंगी और मानसिक बीमारी से जूझ रहे मां-बेटे ने जहर खाकर जान दे दी। दोनों ने मंगलवार दोपहर घर से करीब 100 मीटर दूर एक बगीचे में जहरीला पदार्थ खा लिया था। इलाज के दौरान बुधवार शाम बेटे और गुरुवार सुबह मां की मौत हो गई। भोपाल-रतलाम में बारिश कई इलाकों में सड़कें डूबीं प्रदेश में एक साथ मानसून ट्रफ साइक्लोनिक सर्कुलेशन और शियर जोन एक्टिव हैं। इनके असर से भोपाल और रतलाम में तेज बारिश हुई जिससे कई इलाकों में सड़कें जलमग्न हो गईं। वहीं उज्जैन हरदा खंडवा इटारसी और खरगोन में भी जमकर बारिश हुई।