Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
30-Jul-2026

दबाव में कार्य कर रही एसआईटी विधायक ने लगाया आरोप कावरे बंधुओं की गिरफ्तारी नहीं हुई तो दी आंदोलन की चेतावनी पैरा निकालते समय कृषक की सर्प दंश से मौत ग्रामीणों ने सांप को पकड़ा पावन श्रावण मास में अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ का शुभारंभ कांग्रेस विधायक अनुभा मुंजारे ने करोड़ों रुपये के चर्चित चावल घोटाले की जांच पर गंभीर सवाल उठाते हुए पुलिस पर पक्षपातपूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाया है। गुरुवार को मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियां भाजपा के दबाव में काम कर रही हैं और बड़े व रसूखदार लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है। मुंजारे ने सवाल किया कि जब बालाघाट पुलिस सिवनी और गोंदिया के मिलर्स को गिरफ्तार कर सकती है तो हर्ष राइस मिल के संचालकों और प्रमुख साझेदारों पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही। उन्होंने आरोप लगाया कि एक छोटे हिस्सेदार को गिरफ्तार किया गया लेकिन मुख्य हिस्सेदारी रखने वाले लोगों को अब तक नहीं पकड़ा गया। विधायक ने चेतावनी दी कि यदि जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो कांग्रेस पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव कर आंदोलन करेगी। जिले के हट्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करियादंड में एक ४५ वर्षीय अधेड़ की सांप के काटने से मौत हो गई। इसकी तहरीर अस्पताल पुलिस चौकी को मिलने पर पुलिस ने मृतक दीपेन्द्र पिता देऊलाल बाहेश्वर निवासी करियादंड का शव बरामद कर पंचनामा व पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मामला संबंध में ग्राम पंचायत करियादंड के सरपंच प्रतिनिधि राजेश पांचे ने बताया कि मृतक दीपेन्द्र बाहेश्वर खेती किसानी का कार्य करता है। जो दोपहर करीब ३ बजे मवेशी को खिलाने बाड़ी से पैरा निकाल रहा था तभी सांप ने उसके पैर में डस दिया। जिसे तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने जांच कर मौत होना बताया। ग्रामीणों ने उक्त सांप को भी देख पकड़ लिया। पावन श्रावण मास के शुभ अवसर पर आज श्री सिद्धपीठ विष्णुधाम मंदिर हीरापुर (भरवेली) में धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण के बीच अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ का विधिवत शुभारंभ किया गया। यह अखंड पाठ संपूर्ण श्रावण मास के दौरान निरंतर आयोजित किया जाएगा। यह धार्मिक आयोजन विश्व की सबसे ऊंची 205 फीट दिव्य श्री हनुमान जी महाराज की प्रतिमा एवं भव्य मंदिर निर्माण के महा संकल्प की सिद्धि के लिए आयोजित किया जा रहा है। इसके साथ ही भगवान श्रीराम एवं पवनपुत्र श्री हनुमान जी महाराज की कृपा धर्म रक्षा राष्ट्र कल्याण एवं समस्त मानव समाज के मंगल की कामना की जा रही है। कलेक्टर मृणाल मीना के निर्देश और जिला आबकारी अधिकारी अजीत एक्का के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। संयुक्त टीम ने ग्राम समनापुर के जंगल में छापा मारकर करीब 4000 किलो महुआ लाहन और 40 लीटर हाथ भट्टी निर्मित कच्ची शराब जब्त की। कार्रवाई के दौरान मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत दो प्रकरण दर्ज किए गए। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत 4 लाख 6 हजार रुपये बताई गई है जबकि शेष लाहन को नियमानुसार मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।