राममंदिर चढ़ावा चोरी पर प्रदर्शन संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्षी सांसदों ने गुरुवार सुबह 10:30 बजे मकर द्वार पर प्रदर्शन किया। उन्होंने 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शनकारियों पर हुई पुलिस कार्रवाई और अयोध्या के राम मंदिर में चंदा चोरी के आरोप को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध जताया। प्रियंका गांधी भी प्रदर्शन में शामिल हुईं। विधानसभा उपचुनाव- 3 सीटों पर वोटिंग बिहार मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर गुरुवार सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। बिहार की बांकीपुर MP की दतिया और गुजरात की मंजलपुर सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। वोटिंग शाम 6 बजे तक होगी। नतीजे 3 अगस्त को आएंगे।बांकीपुर के किदवईपुरी में वोटिंग के दौरान BJP और जनसुराज समर्थकों के बीच धक्का-मुक्की हुई। इसी सीट से जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। यह सीट BJP के नितिन नबीन का गढ़ रही है। वे यहां से लगातार 5 बार विधायक रहे हैं। अमृतसर-गुरदासपुर में बाजार नहीं खुले बरनाला में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों पर पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में वाल्मीकि समाज ने गुरुवार (30 जुलाई) को फिर से पंजाब बंद का आह्वान किया है। समाज ने बाजार स्कूल कॉलेज मॉल और अन्य संस्थानों को बंद रखने की अपील की है। अमेरिका ने ईरान पर फिर हमले किए अमेरिका ने गुरुवार सुबह एक बार फिर ईरान पर हमले किए। यह कार्रवाई जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर मिसाइल हमले की कोशिश के बाद की गई है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने बताया कि ईरान में एयरस्ट्राइक कर IRGC के कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया। जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में लैंडस्लाइड देशभर में तेज बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने गुरुवार को राजस्थान समेत 16 राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड के तीन जिलों रुद्रप्रयाग चमोली और उत्तरकाशी में गुरुवार सुबह लैंडस्लाइड हुई। गौरीकुंड के पास लैंडस्लाइड होने से केदारनाथ ट्रैकिंग रूट बंद कर दिया गया है और तीर्थयात्रियों को रोका गया है।