Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
31-Jul-2026

MP में बनेगा देश का पहला टेलीकॉम हब मध्य प्रदेश अब टेलीकॉम और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में बड़ी छलांग लगाने जा रहा है। दिल्ली में मध्य प्रदेश सरकार और केंद्रीय दूरसंचार विभाग के बीच हुए एमओयू के बाद ग्वालियर में देश का पहला इंटीग्रेटेड टेलीकॉम टेक्नोलॉजी इकोसिस्टम विकसित किया जाएगा।170 एकड़ जमीन पर बनने वाले इस टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में 5G 6G और आधुनिक डिजिटल तकनीक से जुड़े उपकरण तैयार होंगे। परियोजना में शुरुआती तौर पर करीब ₹2000 करोड़ के निवेश और 4500 प्रत्यक्ष रोजगार के अवसरों की घोषणा की गई है। भविष्य में यहां 8 से 9 हजार युवाओं को स्थायी रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है। 28 करोड़ की सरकारी मूंग में मिलावट VIDEO नर्मदापुरम में 28 करोड़ रुपए की सरकारी मूंग में मिट्टी और दूसरे बाहरी पदार्थ मिलाने के मामले में वेयरहाउस कॉर्पोरेशन के जिला प्रबंधक समेत 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। जांच में कुछ बोरियां पूरी तरह मिट्टी से भरी मिली थीं। मामले में कनकधारा वेयरहाउस को सील कर दिया गया है।जांच में शासन को करीब 28.14 करोड़ रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। मामले में सबसे अहम बात यह है कि जिस वेयरहाउस में यह गड़बड़ी मिली वहां करीब एक साल पहले भी अनियमितता सामने आ चुकी थी। तब जांच के बाद वेयरहाउस को ब्लैक लिस्ट किया गया था। दतिया उपचुनाव में 71.44% वोटिंग पिछली बार से 9% कम मध्यप्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में गुरुवार को 71.44% मतदान हुआ। यह 2023 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले करीब 9 प्रतिशत कम रहा। भाजपा के आशुतोष तिवारी और कांग्रेस के घनश्याम सिंह के बीच सीधा मुकाबला है। 3 अगस्त को मतगणना होगी। बिल्डिंग परमिशन के लिए NOC की बाध्यता खत्म मध्य प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में अब घर या अन्य भवन बनाने की अनुमति लेना पहले से आसान होगा। राज्य सरकार ने बिल्डिंग परमिशन के लिए कई विभागों से अनिवार्य रूप से अनापत्ति प्रमाण-पत्र (NOC) लाने की बाध्यता खत्म कर दी है।अब हाउसिंग सोसायटी नजूल और बिजली विभाग समेत कई मामलों में आवेदकों को अलग-अलग विभागों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। साथ ही भवन अनुज्ञा की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और केवल डिजिटल दस्तावेज ही स्वीकार किए जाएंगे। इंदौर में NEET प्रदर्शन का समर्थन किया इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे से गुरुवार को पंढ़रीनाथ थाने में कई घंटों तक पूछताछ की गई। देर तक थाने में रोके जाने की खबर मिलते ही पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा सहित कई कांग्रेस नेता समर्थकों की भीड़ पुलिस थाने में जमा हो गई। थाने में नारेबाजी भी हुई। भीड़ जमा होने के बाद पुलिस ने चौकसे को छोड़ दिया। बाहर निकलते ही चौकसे ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए।