ट्रेंडिंग
भोपाल। नगर निगम द्वारा ओल्ड कैंपियन ग्राउंड के सामने नवीन हायर सेकेंडरी स्कूल प्रांगण में 1 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से नवनिर्माधीन खेल परिसर का निर्माण किया जा रहा है। शुरुआत में यह बैडमिंटन कोर्ट 80 लाख रुपये की लागत से बन रहा था लेकिन रहवासियों की मांग पर ऊपर के खाली हिस्से में टेबल टेनिस कोर्ट जोड़ने से इसकी लागत बढ़ गई। हालांकि काम की गति थोड़ी धीमी रही है और विलंब भी हुआ है लेकिन महापौर मालती राय आज मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। महापौर ने आश्वासन दिया है कि रहवासियों को जल्द ही इसका लाभ मिलेगा। साथ ही शिक्षा विभाग से चर्चा कर यहां विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी जल्द शुरू किया जाएगा।