Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
27-Jul-2026

किसान आंदोलन! कई किसान नेता हिरासत में नर्मदापुर शहर में आने वाले रास्तों पर किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी है। शहर में जाने वाले रास्तों पर पुलिस बल तैनात है। शत-प्रतिशत मूंग खरीदी और खाद वितरण के लिए ई-टोकन व्यवस्था की मांग को लेकर प्रदेश के 13 किसान संगठन संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले सोमवार को भोपाल कूच की तैयारी में हैं।एसपी साईं कृष्णा एस. थोटा ने बताया कि किसानों के पैदल मार्च की अनुमति नहीं है। उन्हें रोकने के लिए बैरिकेडिंग कर पुलिस बल तैनात किया गया है। भोपाल-बुधनी रोड पर डोंगरवाड़ा तिराहे पर कलेक्टर सोमेश मिश्रा एसपी साईं कृष्णा एस. थोटा सहित प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौजूद हैं। ग्वालियर में हाईवे पर बंदूक दिखाकर ट्रक को रोका ग्वालियर के एबी रोड (आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे) पर रविवार शाम बेखौफ बदमाशों की रंगदारी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक बिना नंबर की सफेद बोलेरो से आए हथियारबंद बदमाशों ने किराना सामान से भरे एक कंटेनर को ओवरटेक कर रोक लिया।बंदूक की नोक पर रंगदारी मांगने के दौरान जब चालक ने पैसे देने से साफ इनकार कर दिया तो बदमाशों ने गाड़ी पर राइफल से ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। गोलियों से कंटेनर के पूरे 12 टायर पंक्चर (बर्स्ट) हो गए। नीट पेपर लीक विरोध में गिरफ्तार छात्रों के गंभीर आरोप नीट पेपर लीक के विरोध में 23 जुलाई को इंदौर में प्रस्तावित न्याय यात्रा से पहले गिरफ्तार किए गए छह छात्र नेताओं ने रिहाई के बाद पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि उन्हें डीसीपी से बातचीत के बहाने ले जाकर धारा 151 के तहत जेल भेज दिया गया। उनसे अपराधियों जैसा व्यवहार किया गया।पुलिसकर्मियों ने अपशब्द कहे और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। उनका यह भी कहना है कि मोबाइल छीन लिए गए और चार दिनों तक उनके परिवारों को उनकी जानकारी तक नहीं दी गई। जिससे परिजन परेशान रहे। नर्मदा में बहा इंदौर का युवक पत्नी-भाई चीखते रहे खरगोन जिले के महेश्वर में सहस्त्रधारा घाट पर इंदौर का 30 वर्षीय युवक अर्पित हाड़ा परिवार के सामने नर्मदा की तेज धारा में बह गया। पत्नी और भाई मदद के लिए चीखते रहे। देखते ही देखते वह कुछ ही सेकेंड में ओझल हो गया। इसका वीडियो भी सामने आया है।घटना रविवार शाम करीब 5 बजे की है। सूचना मिलने पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने सर्चिंग शुरू की। शाम से रात तक पुलिस होमगार्ड और गोताखोरों ने तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। शहडोल में बिजली गिरने से 3 की मौत 5 घायल मध्य प्रदेश में स्ट्रॉन्ग मानसूनी सिस्टम एक्टिव होने से एक बार फिर तेज बारिश का दौर शुरू हो गया है। रविवार को प्रदेश के पूर्वी हिस्से में तेज बारिश हुई जबकि सोमवार को 6 जिलों में हैवी रेन यानी भारी बारिश का अलर्ट है।