Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
26-Jul-2026

छोटे डिवाइडर बन रहे हादसों की वजह रात में नहीं आते नजर; नगर निगम और यातायात विभाग की अनदेखी पर उठे सवाल जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश 14 आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने निकाला जुलूस फिक्की सैनिटेशन अवॉर्ड्स-2026 के फाइनल में पहुंचा छिंदवाड़ा का वॉश ऑन व्हील्स प्लस मॉडल भाजपा कार्यालय में युवाओं संग सुनी मन की बात कारगिल वीरों को दी श्रद्धांजलि नशे से दूरी है ज़रूरी अभियान में युवाओं ने ली नशामुक्त छिंदवाड़ा की शपथ शहर की सड़कों पर यातायात को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए बनाए गए डिवाइडर अब लोगों की जान के लिए खतरा बनते जा रहे हैं। खजरी चौक ईएलसी चौक नरसिंहपुर नाका कलेक्ट्रेट के सामने सहित शहर के कई प्रमुख चौराहों पर बने कम ऊंचाई वाले डिवाइडर रात के अंधेरे में वाहन चालकों को दिखाई ही नहीं देते। नतीजा यह है कि आए दिन कार और अन्य चौपहिया वाहन इन डिवाइडरों पर चढ़कर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। लगातार हो रहे हादसों के बावजूद नगर निगम और यातायात विभाग की उदासीनता पर सवाल खड़े होने लगे हैं। सामाजिक बुराइयों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुंडीपुरा पुलिस ने गांधीगंज क्षेत्र में एक मकान में संचालित जुआ फड़ पर छापा मारकर 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से ₹1 लाख 33 हजार 120 नकद 17 मोबाइल दो कार छह बाइक सहित करीब ₹35 लाख का मशरूका जब्त किया। थाना प्रभारी महेंद्र भगत ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों में नितिन डेहरिया अलकेश लोखंडे जावेद उर्फ आसरे शैलेंद्र उइके शहबाज अंसारी राजेश चौरसिया दुर्गेश यादव इस्तियाक खान राहुल सिंह कमलेश कैथवास विनय सिंह यादव मोहित साहू पंकज मालवी एवं निलेश वंशकार शामिल हैं। सभी आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। स्वच्छता और जल प्रबंधन के क्षेत्र में छिंदवाड़ा जिले की अभिनव पहल वॉश ऑन व्हील्स प्लस ने फिक्की इंडिया सैनिटेशन कोएलिशन (ISC-FICCI) सैनिटेशन अवॉर्ड्स-2026 के अंतिम चरण में जगह बना ली है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अग्रिम कुमार ने पद्म विभूषण डॉ. आर.ए. माशेलकर सहित मुख्य जूरी के समक्ष जिले के नवाचार का ऑनलाइन प्रस्तुतीकरण दिया। इस दौरान विद्यालयों में वॉश सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण जल एवं स्वच्छता परिसंपत्तियों के रखरखाव कौशल विकास सामुदायिक सहभागिता और व्यवहार परिवर्तन जैसे विषयों को विस्तार से प्रस्तुत किया गया। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2025 में भी जिले की वॉश ऑन व्हील्स पहल को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिल चुका है। भाजपा जिला कार्यालय में रविवार को जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने जेन जी युवाओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की सबसे बड़ी शक्ति है। कार्यक्रम के बाद कारगिल विजय दिवस पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्होंने युवाओं से कारगिल के वीरों के त्याग अनुशासन और राष्ट्र समर्पण की भावना से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे। सेवा संकल्प वेलफेयर सोसायटी द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के तहत पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास खजरी रोड में जागरूकता संगोष्ठी एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कोतवाली टीआई आशीष धुर्वे यातायात प्रभारी लोहित शेंडे सहित अन्य अतिथियों ने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया और स्वस्थ समाज निर्माण का संदेश दिया। अंत में सभी विद्यार्थियों एवं युवाओं ने नशा मुक्त छिंदवाड़ा का संकल्प लेते हुए स्वयं नशा न करने तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ ली। मां निर्मला देवी जन्मस्थल पर गुरु पूजा कई राज्यों से पहुंचे श्रद्धालु मां निर्मला देवी जन्मस्थल पर रविवार को गुरु पूजा का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति के साथ किया गया। इस अवसर पर छिंदवाड़ा के अलावा नागपुर जबलपुर झारखंड छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में अनुयायी पहुंचे और विधि-विधान से गुरु पूजा में शामिल हुए। पूजा-अर्चना के दौरान पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने गुरु वंदना कर सुख-समृद्धि एवं विश्व कल्याण की कामना की। आयोजन में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। भाजपा कार्यकर्ताओं को डिजिटल प्रशिक्षण की दी जानकारी भाजपा गुलाबरा मंडल क्रमांक-4 के शक्ति केंद्र क्रमांक-42 (महावीर वार्ड) में होटल सिल्वर साइन में कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती बूथ स्तर पर डिजिटलीकरण आगामी कार्ययोजना और महिलाओं की भागीदारी पर चर्चा हुई। मंडल अध्यक्ष श्रीमती लीला बजोलिया ने कार्यकर्ताओं को डिजिटल प्रशिक्षण एवं बूथ कार्यकारिणी के डिजिटल अपडेट की जानकारी दी। ताल पिपरिया में 101 पौधों का रोपण ग्रामीणों ने ली हरियाली व नशामुक्ति की शपथ वीर मेमोरियल फाउंडेशन के एक गाँव–एक हरित अभियान के तहत ग्राम ताल पिपरिया (सांवरी) में 101 फलदार औषधीय एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों जनप्रतिनिधियों और वन विभाग के अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान हर घर–एक पौधा अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। साथ ही नशे से दूरी है जरूरी अभियान के अंतर्गत उपस्थित लोगों को नशामुक्ति की शपथ दिलाकर पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया गया। 24 घंटे का अखंड रामायण पाठ सम्पन्न नगर निगम के वार्ड क्रमांक 9 लक्ष्मीबाई वार्ड में 24 घंटे के अखंड रामायण पाठ एवं सत्संग का धार्मिक आयोजन श्रद्धा और भक्ति के माहौल में संपन्न हुआ। शनिवार दोपहर शुरू हुए आयोजन का शुभारंभ देवी-देवताओं के पूजन-अर्चन के साथ किया गया। रात्रि में श्री राधा-कृष्ण भजनों और हरिनाम संकीर्तन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।