Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
25-Jul-2026

भोपाल में आज भी जारी रहेगा छात्रों का धरना दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में राजधानी भोपाल के एमपी नगर स्थित बोर्ड ऑफिस के सामने शुरू हुआ छात्रों का धरना शनिवार को भी जारी रहेगा। मूवमेंट अगेंस्ट अनएम्प्लॉयमेंट के बैनर तले चल रहे इस आंदोलन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से छात्र-युवाओं के एक बार फिर शामिल होने की संभावना है।आंदोलनकारी छात्रों का कहना है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। स्कूल में सोनम वांगचुक को समर्थन प्राचार्य सस्पेंड नीट पेपर लीक को लेकर देशभर में हो रहे प्रोटेस्ट और इसी बीच सोनम वांगचुक के अनशन के चलते एमपी में एक स्कूल प्राचार्य पर गाज गिर गई। दरअसल स्कूल कैंपस में आदिवासी छात्राओं ने पीएम नरेंद्र मोदी से सामूहिक अपील करते हुए सोनम वांगचुक का अनशन खत्म कराने की मांग की थी। इस अपील का VIDEO सामने आया तो सत्ता-संगठन के लोगों ने सोशल मीडिया पर आपत्ति जताई।‌ मामले में शासन स्तर पर न केवल संज्ञान लिया गया बल्कि स्कूल प्राचार्य को सस्पेंड कर दिया गया हैं। कार्रवाई इंदौर कमिश्नर डॉ. सुदाम खाड़े ने की हैं।मामला खंडवा जिले के आदिवासी बाहुल्य खालवा क्षेत्र का हैं। जहां ग्राम पटाजन स्थित शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल की छात्राओं ने स्कूल प्रांगण में एकजुट होकर एक प्रार्थना की। इस दौरान सोनम वांगचुक का हाथ में फोटो लेकर पीएम नरेंद्र मोदी से अपील कर दी। 20 IAS अफसरों के तबादले 6 कलेक्टर बदले मध्यप्रदेश सरकार ने शुक्रवार आधी रात 20 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए। अशोक बर्णवाल को मुख्य सचिव बनाए जाने के 24 घंटे बाद हुई पहली बड़ी प्रशासनिक सर्जरी में 6 कलेक्टर बदले गए हैं।एसीएस डॉ. राजेश राजौरा को प्रशासन अकादमी का महानिदेशक बनाया गया है। इंदौर संभागायुक्त डॉ. सुदाम पी. खाड़े को मुख्यमंत्री सचिवालय में सचिव की जिम्मेदारी दी गई है जबकि भास्कर लक्षकार नए इंदौर संभागायुक्त होंगे। एमपी में राज्यसभा चुनाव का मामला हाल ही में संपन्न हुए राज्यसभा चुनाव के बाद कांग्रेस प्रत्याशी मनीक्षी नटराजन ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ याचिका दायर की थी। इसके बाद अब कांग्रेस विधायक और आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया की और से भी एक याचिका दायर करते हुए करते हुए कहा गया है कि बतौर विधायक वोट देने का अधिकार हमसे छिना गया है।याचिका दायर करते हुए भूरिया ने कहा कि चुनाव में नामांकन रद्द होना पूरी तरीके से था असंवैधानिक है। कांग्रेस के जिपं अध्यक्ष को बुजुर्ग ने मारा थप्पड़ 44 करोड़ रुपए की लागत से बने शासकीय सांदीपनि सीएम राइस स्कूल के लोकार्पण समारोह में शुक्रवार को उस समय हंगामे की स्थिति बन गई जब विरोध जताने पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष चंदर सिंह सोंधिया को पुलिस सुरक्षा के बीच कार्यक्रम स्थल से बाहर ले जाया गया। इसी दौरान भीड़ में मौजूद किसी व्यक्ति ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।