Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
25-Jul-2026

केंद्रीय राज्य मंत्री बिट्‌टू ने इस्तीफा दिया केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्‌टू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे को 24 जुलाई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया है। बिट्‌टू को कुछ समय पहले भाजपा ने राज्यसभा की टिकट नहीं दी थी जिस वजह से वे अब सांसद नहीं थे।वे केंद्र सरकार में पंजाब से BJP के इकलौते राज्य मंत्री थे उन्हें रेल राज्य और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग विभाग दिया गया था। वह पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बेअंत सिंह के पोते हैं। अब बिट्‌टू अगले साल होने वाला पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। मोदी बोले- वीडियो पर सकारात्मक सुझाव के लिए शुक्रिया पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार रात को वीडियो जारी कर कहा- थैंक यू फ्रेंड्स! कल देर रात आपसे मिलने का मौका मिल गया। मैंने जो वीडियो पोस्ट किया था उसको जिस प्रकार से आपने रिस्पॉन्ड किया और सकारात्मक सुझाव दिए थैंक्स टू एव्रीबॉडी। यह आपका प्यार बना रहेगा तो हमारा नाता और अधिक सक्रियता से जुड़ता रहेगा। थैंक यू थैंक यू दोस्तों। वांगचुक बोले-डील करनी होती तो क्या 26 दिन भूखा रहता सोनम वांगचुक ने शुक्रवार रात 10:53 बजे एक और वीडियो मैसेज जारी किया है। उन्होंने कहा- 26 दिन भूखा रहने के बाद 11 किलो वजन कम हो गया है क्या मुझे किसी से कैरेक्टर सर्टिफिकेट लेना पड़ेगा कि मेरा अनशन कितना पवित्र था। उन्होंने कहा कि क्या मुझे जवाब देना पड़ेगा कि इसके हाथों अनशन क्यों तोड़ा क्या डील हुई? मुझे कई लोगों ने बताया कि बहुत सवाल उठाए जा रहे हैं कि केंद्रीय मंत्रियों से अनशन क्यों तुड़वाया? अगर कोई डील करनी होती तो क्या 26 दिन भूखा रहता। दीपके बोले- सरकार ने जंतर-मंतर को जेल बनाया कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर को जेल बना दिया है। उन्होंने कहा कि पीएम ने धर्मेंद्र प्रधान को बचाने के लिए दिल्ली के लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन कर रही कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और सरकार के बीच शनिवार दोपहर 3:30 बजे तीसरी बैठक हो सकती है। इसमें सरकार धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अपना रुख बताएगी। गुजरात में लगातार हो रही भारी बारिश से कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं। अब तक बाढ़ प्रभावित इलाकों से 40500 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। बारिश से जुड़े हादसों में 5 लोगों की मौत हो गई है। अहमदाबाद में आज सभी स्कूल कॉलेज और आंगनवाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। असम में बाढ़ से पिछले 24 घंटे में 14 लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 61 हो गई है। राज्य के 12 जिलों में बाढ़ से 7.05 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं।