राष्ट्रीय
भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर छात्रों का आक्रोश उग्र रूप ले चुका है। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने अनोखा विरोध दर्ज कराया। किसी ने हाथ में डायपर लेकर यह तंज कसा कि जैसे डायपर लीक होता है वैसे ही परीक्षा के पेपर भी लीक हो रहे हैं। आपको बता दे कि जंतर मंतर पर हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शन में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और महिला छात्रों के साथ हुई बर्बरता की यह चिंगारी अब सिर्फ दिल्ली के जंतर-मंतर तक सीमित नहीं रही बल्कि मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी विकराल रूप ले चुकी है। देखिए एक खास रिपोर्ट...