Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
24-Jul-2026

दिनदहाड़े मेडिकल संचालक का अपहरण बकाया कर वसूली में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त 48 वार्डों की समीक्षा बैठक में सख्त निर्देश दूध की शुद्धता पर खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्ती कई डेयरियों से लिए नमूने ब्लैक स्पॉट सुधार और सड़क सुरक्षा पर प्रशासन सख्त तीन चोर गिरफ्तार डेढ़ लाख की चोरी की संपत्ति बरामद शहर के जिला अस्पताल गेट नंबर-2 के सामने स्थित सुरभि मेडिकल स्टोर के संचालक अग्रिम गुप्ता को गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे कुछ लोग बलपूर्वक कार में बैठाकर अपने साथ ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। मेडिकल संचालक के अचानक लापता होने पर उनकी पत्नी ने देेर रात कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी। शिकायत के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में अग्रिम गुप्ता एक इनोवा कार में तीन लोगों के साथ जाते हुए दिखाई दिए। इसके आधार पर पुलिस ने वाहन की पहचान कर तकनीकी जांच शुरू की और संबंधित वाहन की लोकेशन ट्रेस की। लोकेशन महाराष्ट्र के भंडारा के पास मिलने के बाद ङ्क्षछदवाड़ा पुलिस ने भंडरा पुलिस से संपर्क कर गुरूवार -शुक्रवार की दरम्यानी रात मेडिकल स्टोर संचालक अग्रिम को सुरक्षित बरामद कर लिया और शुक्रवार सुबह छिंदवाड़ा पुलिस उसे सकुशल वापस ले आई। नगर निगम में जलकर एवं संपत्ति कर की बकाया वसूली तेज करने के लिए सहायक आयुक्त सुश्री मीना कोरी ने 48 वार्डों के कर संग्रहकर्ताओं की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने प्रतिदिन घर-घर जाकर बिल वितरण बड़े करदाताओं से संपर्क और शत-प्रतिशत राजस्व वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वार्डवार प्रगति की समीक्षा के दौरान जिन क्षेत्रों में वसूली धीमी पाई गई वहां कार्यप्रणाली में तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए। बैठक में राजस्व विभाग के अधिकारी निरीक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सहायक आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि राजस्व संग्रहण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी कर्मचारी निर्धारित लक्ष्य समय-सीमा में पूरा करें। जिले में दूध एवं दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान लगातार जारी है। आयुक्त खाद्य सुरक्षा मध्यप्रदेश एवं कलेक्टर हरेंद्र नारायन के निर्देश पर अधिकारियों ने शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की डेयरियों व दुग्ध संकलन केंद्रों का निरीक्षण कर दूध खोया और दही के नमूने लिए। सभी नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि रिपोर्ट में कोई भी नमूना अमानक या मिलावटी मिलने पर संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पांढुर्णा जिले में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ और पुलिस अधीक्षक प्रकाश चंद्र परिहार ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में ब्लैक स्पॉट का शीघ्र सुधार सड़क मरम्मत और गड्ढा मुक्त अभियान को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। एनएचएआई को प्रमुख जंक्शनों पर हाई मास्ट लाइट देवखापा में सर्विस लेन तथा केंद्रीय विद्यालय के पास अंडरपास निर्माण में तेजी लाने को कहा गया। साथ ही वर्षाकाल में सड़क किनारे झाड़ियों की सफाई यात्री वाहनों की सघन जांच ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रिफ्लेक्टिव टेप व लाइट अनिवार्य करने तथा मोही घाट में नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए उमरानाला चौकी पुलिस ने चोरी के तीन मामलों का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अमोल धुर्वे (20) विजय मरकाम (21) और विनोद धौलपुरी (21) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की एक डिस्कवर मोटरसाइकिल एक एक्टिवा स्कूटी रेडमी मोबाइल दो इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे ताला तोड़ने के औजार तथा 700 रुपये नकद सहित करीब 1.50 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया है। पूछताछ में आरोपियों ने उमरानाला क्षेत्र की दो चोरियों के अलावा नागपुर के कलमना थाना क्षेत्र से एक्टिवा चोरी करना भी स्वीकार किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। पेपर लीक पर सख्त कानून की मांग जिला अधिवक्ता संघ ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन जिला अधिवक्ता संघ ने प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों पर चिंता जताते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर सख्त कानून बनाने की मांग की है। संघ का कहना है कि नीट सहित कई महत्वपूर्ण परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने से लाखों विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हुआ है और कई छात्र मानसिक तनाव में आकर आत्महत्या जैसे कदम उठाने को मजबूर हुए। ज्ञापन में दिल्ली सहित विभिन्न स्थानों पर छात्रों के आंदोलनों का उल्लेख करते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई और भविष्य में पेपर लीक रोकने के लिए प्रभावी एवं कड़े कानून बनाने की मांग की गई है। आबकारी विभाग में दो आरक्षक बने मुख्य आरक्षक सहायक आयुक्त ने लगाए बैज जिला आबकारी विभाग में पदस्थ दो आबकारी आरक्षकों को पदोन्नति देकर मुख्य आरक्षक बनाया गया। इस अवसर पर जिला आबकारी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सहायक आबकारी आयुक्त बीआर वैद्य ने पदोन्नत कर्मचारियों श्रीमती अमृता साहू और सचिन श्रीवास्तव की वर्दी पर मुख्य आरक्षक के लाल फीते (बैज) लगाकर उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पदोन्नति कर्मचारियों की निष्ठा ईमानदारी और उत्कृष्ट कार्य का सम्मान है तथा दोनों अधिकारी नई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी लगन और अनुशासन के साथ करेंगे इलाज के दौरान मजदूर की मौत जमुनिया जेठू की फैक्ट्री सील परासिया के उमरेठ तहसील अंतर्गत जमुनिया जेठू स्थित ग्रीन लाइट एएसी क्लब ब्रिक्स फैक्ट्री में 25 जून को हुए बॉयलर विस्फोट मामले में घायल मजदूर मंगलू यादव की नागपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद जिला कलेक्टर के निर्देश पर गुरुवार को फैक्ट्री को सील कर दिया गया। मामले में उमरेठ पुलिस ने फैक्ट्री संचालक छिंदवाड़ा निवासी नरेश पिपले और बॉयलर ठेकेदार भोपाल निवासी संजय बारस्कर के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया है हालांकि दोनों की गिरफ्तारी अभी नहीं हुई है। पुलिस के अनुसार मामले की विवेचना जारी है। वहीं हादसे में घायल राहुल चौरे का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। 60 लीटर देशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार आबकारी विभाग ने रात्रि गश्त के दौरान छिंदवाड़ा-अमरवाड़ा मार्ग पर ग्राम नेर के पास कार्रवाई करते हुए दो शराब तस्करों को 335 पाव (करीब 60 लीटर) देशी शराब और एक दुपहिया वाहन सहित गिरफ्तार किया। कलेक्टर हरेंद्र नारायण के निर्देश एवं सहायक आबकारी आयुक्त बीआर वैद्य के मार्गदर्शन में हुई इस कार्रवाई में अमरवाड़ा थाना क्षेत्र निवासी सोनम सूर्यवंशी और प्रवीण नगारची के खिलाफ आबकारी अधिनियम की गैर-जमानती धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया। जब्त शराब और वाहन की कुल अनुमानित कीमत करीब 1.5 लाख रुपये बताई गई है। 11 वार्डों में डेंगू सर्वे 39 घरों में मिला एडीज मच्छर का लार्वा नष्ट डेंगू की रोकथाम और नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने शहर के 11 वार्डों में विशेष लार्वा सर्वे अभियान चलाया। आठ टीमों ने 497 घरों की जांच की जिसमें 39 घरों में एडीज मच्छर का लार्वा मिला। टीमों ने मौके पर ही लार्वानाशक दवा डालकर लार्वा को नष्ट कराया। अमृत हरित महा अभियान के तहत जामुनझिरी में 10 हजार सीड बॉल बिखेरी गईं जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से नगर निगम एवं मॉडल फ्यूचर संस्था के सहयोग से जामुनझिरी कचराघर क्षेत्र में सीड बॉल अभियान चलाया गया। अभियान के तहत पहले चरण में करीब 10 हजार सीड बॉल विभिन्न स्थानों पर बिखेरी गईं जबकि कुल एक लाख सीड बॉल तैयार कर वर्षा ऋतु में प्राकृतिक रूप से पौधों का विकास करने का लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर महापौर विक्रम अहके निगम आयुक्त चंद्र प्रकाश राय सहित जनप्रतिनिधि अधिकारी कर्मचारी समाजसेवी मौजूद रहे।