Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
24-Jul-2026

एमसीबी जिले के चिरमिरी वन परिक्षेत्र के एफडीए प्लांटेशन क्षेत्र में एक भालू का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में भालू के शरीर पर किसी प्रकार के बाहरी चोट या शिकार के निशान नहीं मिले हैं। वन विभाग ने आशंका जताई है कि पके कटहल के बीज खाने से भालू की तबीयत बिगड़ी हो सकती है हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। वन विभाग का कहना है कि रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा और उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। कांग्रेस कार्यालय घेराव के दौरान हुई झड़प के बाद दर्ज एफआईआर के विरोध में खम्हारडीह थाने के बाहर चल रहा कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना समाप्त हो गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुलिस के आश्वासन के बाद धरना खत्म करने की घोषणा की। कांग्रेस ने भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने घायल कार्यकर्ताओं का चिकित्सीय परीक्षण कर कार्रवाई करने और कांग्रेस नेताओं पर लगाई गई गैर-जमानती धाराओं की समीक्षा कर उन्हें हटाने की मांग रखी थी। पुलिस प्रशासन ने नियमानुसार जांच और आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया है। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि तय समय सीमा में कार्रवाई नहीं होने पर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर तथ्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यूसीसी को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि इस संबंध में गठित समिति की बैठक जल्द आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता वाली समिति की रिपोर्ट और चर्चा के बाद आगामी शीतकालीन सत्र में यूसीसी विधेयक लाने की तैयारी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पेपर लीक मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कदमों की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए केंद्र सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री ने इसके लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि छात्रों के हितों की रक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।