महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष शोभा ओझा ने एक तीखी प्रेस वार्ता में केंद्र और राज्य की बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मोदी जी के बच्चे हो न हो लेकिन इंसानियत भी कहा है ? होती तो वे दूसरों के बच्चों का दुख समझते। छात्र आंदोलन का जिक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे साढ़े सात करोड़ छात्रों पर पुलिस ने जलियांवाला बाग जैसी बर्बरता दोहराई। पुलिसकर्मियों की नेम प्लेट गायब थीं और महिला प्रदर्शनकारियों के साथ शर्मनाक हरकतें की गईं। शोभा ओझा ने सवाल उठाया कि देश में महिला सुरक्षा कहां है? उन्होंने कहा कि एक तरफ बीजेपी बेटी बचाओ के दावे करती है वहीं दूसरी तरफ महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। कांग्रेस इस मामले में वकीलों की टीम उतारकर दोषी पुलिसकर्मियों पर कानूनी कार्रवाई करेगी।