Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
23-Jul-2026

​भोपाल में पेपर लीक कांड और छात्रों के मुद्दों को लेकर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय से बीजेपी दफ़्तर का घेराव करने के लिए बड़ा मार्च निकाला। पांच नंबर चौराहे पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया जिससे तीखी झड़प और झूमाझटकी हुई। ​कार्यकर्ता केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर नारेबाजी करते हुए बैरिकेड्स पर चढ़ गए। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने वाटर कैनन तैनात कर रखे थे। हालांकि अंत में कांग्रेस नेताओं ने बाबा साहब अंबेडकर के अनुयायी होने का हवाला देते हुए पुलिस की समझाइश का सम्मान किया और प्रदर्शन समाप्त कर वापस लौट गए।