Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
23-Jul-2026

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर लालबर्रा में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन रेसलर सांगा का बालाघाट में रोड-शो ‘नशे से दूरी है जरूरी’ का दिया संदेश आजाद अध्यापक संघ ने मनाई शहीद चंद्रशेखर आजाद की १२० वीं जयंती देशभर में सामने आ रहे पेपर लीक मामलों और प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में बालाघाट जिले के लालबर्रा में छात्रों और युवाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर आयोजित सांकेतिक धरना दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक चला। प्रदर्शन की शुरुआत कृषि उपज मंडी परिसर से हुई जहां बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने पेपर लीक बंद करो हमारा भविष्य हमारा अधिकार और शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो जैसे नारों वाली तख्तियां लेकर रैली निकाली। इसके बाद शिक्षा मंत्री का प्रतीकात्मक शव बनाकर अर्थी यात्रा निकाली गई और बस स्टैंड पर पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया। छात्रों का कहना है कि बार-बार पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूरी है। गुरुवार को बालाघाट में ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान के तहत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्वालियर के डबरा से पहुंचे देश के चर्चित रेसलर सौरभ गुर्जर उर्फ सांगा ने खुली जीप में रोड-शो कर शहरवासियों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। इस दौरान लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबे रोड-शो में करीब ढाई से तीन सौ छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नशामुक्त भारत का संदेश दिया। रेसलर सांगा ने कहा कि ‘नशा’ शब्द ‘नाश’ से बना है जिसका अर्थ है सब कुछ खत्म हो जाना। उन्होंने बताया कि नशा केवल व्यक्ति को ही नहीं बल्कि उसके पूरे परिवार और आने वाली पीढिय़़ों को भी प्रभावित करता है। एसपी आदित्य मिश्रा ने कहा कि नशा कब शौक से आदत में बदल जाता है इसका पता ही नहीं चलता। शुरुआत में व्यक्ति इसे शौक के रूप में लेता है लेकिन धीरे-धीरे वह इसकी गिरफ्त में आ जाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को सजग रहने और नशे से दूर रहने की सलाह दी। आजाद अध्यापक संघ ने महान् क्रांतिकारी शहीद चंद्रशेखर आजाद की १२० वीं जयंती २३ जुलाई गुरूवार को जिला मुख्यालय में हर्षोल्लास के साथ उत्साहपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर हनुमान चौक में स्थित चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा स्थल के समक्ष एकत्रित होकर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर उन्हें नमन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों ने शहीद चन्द्रशेखर अमर रहे के नारे लगाए। इस दौरान उपस्थित शिक्षकों ने चन्द्रशेखर आजाद के अदम्य साहस राष्ट्रभक्ति व बलिदान को स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। शहर को हरा भरा करने व पर्यावरण संरक्षण की मंशा से २३ जुलाई गुरूवार को अग्रवाल समाज द्वारा आईजी कार्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया। इस दौरान समाज के पदाधिकारियों व सदस्यों ने विभिन्न प्रजाति के करीब आधा सैकड़ा छायादार एवं फलदार पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इस संबंध में अग्रवाल समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि पर्यावरण को बनाए रखने हर व्यक्ति को पौधा लगाना चाहिए। पौधे हमें सदैव कुछ न कुछ देता है। हमें पौधों को पेड़ बनते तक उसकी देख भाल करना चाहिए। इस अवसर पर काफी संख्या में अग्रवाल समाज के पुरूष व महिलाएं भी मौजूद रहे। किरनापुर थाना क्षेत्र के ग्राम चंगेरा निवासी लकवा से पीडि़त एक व्यक्ति ने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। जिसकी ईलाज दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। जिसकी तहरीर अस्पताल पुलिस चौकी को मिलने पर पुलिस ने मृतक संजय पिता प्रेमदास बोरकर ४८ वर्ष निवासी चंगेरा का शव बरामद कर पंचनामा व पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने शून्य पर मर्ग कायम कर डायरी जांच के लिए किरनापुर थाना को भेजी जाएगी। मामला संबंध में मृतक के छोटे भाई विजय ने बताया कि मृतक संजय की पत्नि व एक पुत्र है। संजय को वर्ष २०१९ में ब्रेन लकवा हो गया है। लकवा होने के बाद से उसकी पत्नि अपने पुत्र के साथ अपने मायके दुर्ग में रहती है। संजय की देखभाल मेरे द्वारा की जा रही थी। २३ जुलाई की सुबह मृतक ने घर में कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। बालाघाट से कटंगी रेलवे ट्रेक पर गुरुवार को भटेरा रेलवे क्रॉसिंग में विभाग द्वारा रेल रिनुअल वर्क किया गया। 1 घंटे से अधिक समय तक चले इस कार्य के चलते जहां रेलवे क्रॉसिंग में जाम की स्थिति निर्मित हो गई। वहीं राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रेलवे फाटक बंद होने के कारण राहगीरों ने उपनगरीय क्षेत्र बूढ़ी होते हुए आवागमन किया लेकिन इस मार्ग पर भी छोटे चौपहिया वाहनों के आवागमन होने और तंग गलियों के कारण भी वहां पर जाम की स्थिति निर्मित हुई। इधर मेंटनेंस का कार्य समाप्त होने के बाद भटेरा रेलवे क्रॅसिंग से ही आवागमन प्रारंभ किया गया। जिसके बाद राहगीरों ने राहत की सांस ली। जिला मुख्यालय से बैहर पहुंच मार्ग पर चिखलाझोड़ी के समीप जंगल पर गुरुवार को एक बड़ा पेड़ गिरने से करीब तीन घंटे तक आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे जवानों और स्थानीय नागरिकों ने मिलकर पेड़ को हटाया जिसके बाद मार्ग पर यातायात फिर से सुचारू हो सका। मुख्य मार्ग पर पेड़ गिरने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। घटना के बाद करीब तीन घंटे तक इस मार्ग पर आवागमन ठप रहा जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।