पुलिस से धक्का-मुक्की के बीच एनएसयूआई ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला एमआईसी बैठक में सोलर प्रोजेक्ट पीएम आवास सहित कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी महंगे शौक पूरे करने के लिए चुराते थे बाइक युवाओं से मिले नकुलनाथ कौशल प्रशिक्षण और रोजगार पर किया संवाद अवैध गैस सिलेंडर का भंडाफोड़ 30 घरेलू सिलेंडर जब्त एनएसयूआई के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को ईएलसी चौक पर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नेता विपक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी आंदोलनरत युवाओं पर लाठी चार्ज किए जाने के विरोध में प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। पुलिस ने एनएसयूआई के पदाधिकारियों के हाथों से दो पुतले छीनकर पुतला दहन रोकने का पूरा प्रयास किया। पुतला दहन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्का मुक्की हुई। हालात बिगडऩे पर पुलिस ने वाटर कैनन से पानी की बौछार की। इस दौरान तनावपूर्ण स्थिति होते देख पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के प्रयास किए। पानी की तेज धार के बीच महिला थाना प्रभारी अरूणा वाहने लडख़ड़ा गई लेकिन पुलिस कर्मियों ने उन्हें संभाल लिया। युवाओं ने हार नहीं मानी और पुलिस की मौजूदगी में प्रधानमंत्री का तीसरा पुतला लाकर दहन किया। महापौर विक्रम अहके की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई मेयर इन काउंसिल (एमआईसी) की बैठक में शहर के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। बैठक में कैप्टिव सोलर प्रोजेक्ट मास्टर प्लान-2035 के तहत जेल बगीचा विकास चंदनगांव निगम भूमि अंतरण प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 जल प्रदाय व्यवस्था सुदृढ़ीकरण बल्क वेस्ट प्रबंधन स्विमिंग पूल निर्माण विद्युत शवदाह गृह की समयावधि बढ़ाने कर्मचारियों की पदोन्नति तथा दुकानों के संवर्ग परिवर्तन सहित विभिन्न जनहित के प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। इन निर्णयों से शहर के विकास कार्यों और निगम के राजस्व को गति मिलने की उम्मीद है। देहात थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले का खुलासा करते हुए भविष्य उर्फ भावेश (19) और रोहित उर्फ रविंद्र (20) दोनों निवासी महुआटोला थाना देहात को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 1.55 लाख रुपये कीमत की दो चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।पुलिस के अनुसार 14 जुलाई को टीकाराम बरकड़े की हीरो स्प्लेंडर बाइक चोरी होने की शिकायत के बाद विशेष टीम गठित की गई थी। 23 जुलाई को मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई जिसमें उन्होंने कारावोड़ डेम के पास खंडहर में छिपाई गई चोरी की स्प्लेंडर और बिना नंबर की पल्सर बाइक बरामद कराई। पुलिस ने बताया कि आरोपी महंगे शौक पूरे करने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। दोनों को न्यायालय में पेश कर दिया गया है। शिकारपुर स्थित ATDC CII एवं Ashok Leyland Training Centre में प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार से जुड़े युवाओं से पूर्व सांसद नकुलनाथ ने मुलाकात कर संवाद किया। उन्होंने युवाओं से प्रशिक्षण रोजगार के अनुभव और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की। नकुलनाथ ने कहा कि कमलनाथ की दूरदर्शी सोच से जिले में स्थापित इन कौशल प्रशिक्षण संस्थानों ने हजारों युवाओं को रोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाया है। उन्होंने कहा कि कौशल विकास से युवाओं को बेहतर अवसर मिलते हैं और पलायन भी रुकता है। जिले के बिछुआ विकासखंड के ग्राम खमारपानी में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 30 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए हैं। कलेक्टर हरेंद्र नारायन के निर्देश पर सहायक आपूर्ति अधिकारी सरफरोश खान ने गुप्त सूचना के आधार पर एम.पी. ऑनलाइन संचालक पवन बिसने के घर पर छापा मारा। जांच के दौरान एक कमरे में एचपीसीएल कंपनी के 15 भरे और 15 खाली कुल 30 घरेलू गैस सिलेंडर अवैध रूप से भंडारित मिले। जब्त सिलेंडरों की अनुमानित कीमत 80 हजार 475 रुपये बताई गई है। अधिकारियों ने सभी सिलेंडर जब्त कर आवश्यक वस्तु अधिनियमके तहत प्रकरण दर्ज किया है बारिश में तीन घंटे ट्रेन का इंतजार करते रहे यात्री फिरोजपुर से सिवनी आने वाली पातालकोट एक्सप्रेस गुरुवार को 3 घंटे 17 मिनट की देरी से छिंदवाड़ा पहुंची। इसके कारण छिंदवाड़ा से फिरोजपुर जाने वाली ट्रेन भी अपने निर्धारित समय सुबह 9.30 बजे के बजाय दोपहर 12.55 बजे रवाना हुई। बारिश के बीच यात्रियों को करीब तीन घंटे तक रेलवे स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा। बुजुर्ग महिलाएं और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी हुई वहीं कई यात्रियों की आगे की यात्रा भी प्रभावित हो गई। यात्रियों ने ट्रेन की लगातार लेटलतीफी पर नाराजगी जताते हुए रेलवे प्रशासन से समय पर संचालन सुनिश्चित करने की मांग की। नगरीय निकायों की सुस्त कार्यप्रणाली पर सख्त हुए कलेक्टर लंबित कार्य जल्द पूरे करने के निर्देश कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने गुरुवार को जिले की सभी नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) पीएम स्वनिधि राजस्व वसूली स्वच्छ भारत मिशन सीएम हेल्पलाइन और अन्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने चौरई और न्यूटन चिखली में लंबित भूमि आवंटन हर्रई में आवास निर्माण पीएम आवास योजना 2.0 के लंबित डीपीआर तथा बिछुआ और चौरई में राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। स्कूटी से शराब तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार आबकारी विभाग ने चौरई क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए स्कूटी से अवैध शराब की तस्करी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर उमरिया ईसरा चौराहे के पास वाहन की तलाशी लेने पर 297 पाव देशी मसाला शराब (53.46 बल्क लीटर) बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक गजभिए और गौरीशंकर उर्फ राजा पन्द्राम दोनों निवासी सतनूर के रूप में हुई है। आबकारी विभाग ने शराब और स्कूटी सहित करीब 80 हजार रुपये का मशरूका जब्त कर दोनों के खिलाफ आबकारी एक्ट ) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बिना अनुमति काटे प्लॉट पड़े भारी दो कॉलोनियां अवैध घोषित नगर निगम ने अवैध कॉलोनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चंदनगांव में रघुनाथ पिता तिमाजी पाटनकर तथा सिवनी प्राणमोती में पूरन सिंह पिता शिव सिंह द्वारा विकसित कॉलोनियों को अनाधिकृत घोषित कर दिया है। जांच में सामने आया कि दोनों ने बिना डायवर्शन रेरा रजिस्ट्रेशन कालोनाइजर लाइसेंस और नगर निगम की स्वीकृति के भूखंडों का विभाजन कर प्लॉट बेच दिए। नोटिस जारी होने के बाद भी संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर निगम आयुक्त चंद्रप्रकाश राय के निर्देश पर दोनों भू-स्वामियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। छात्रों पर हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज उठाए एनएसयूआई राजीव भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित एनएसयूआई की बैठक में पूर्व सांसद नकुलनाथ ने कहा कि छात्रों पर हो रहे अन्याय और शोषण की सच्चाई को सामने लाना एनएसयूआई की जिम्मेदारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियां छात्र विरोधी हैं और पेपर लीक जैसी घटनाओं से युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है। नकुलनाथ ने कहा कि शिक्षा और रोजगार उनकी प्राथमिकता रही है तथा उनके प्रयासों से छिंदवाड़ा को विश्वविद्यालय की सौगात मिली लेकिन वर्तमान सरकार ने उसके विकास को रोक दिया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस सरकार बनने पर विश्वविद्यालय का पूर्ण विकास किया जाएगा। नशे से है दूरी जरूरी अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया जागरूक इनर व्हील क्लब छिंदवाड़ा द्वारा नशे से है दूरी जरूरी 2.0 अभियान के तहत उत्कृष्ट विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव स्वच्छता और यातायात नियमों की जानकारी देकर नशामुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया गया। विशेषज्ञों ने युवाओं से स्वयं नशे से दूर रहने और समाज को भी जागरूक करने का आह्वान किया। विवाहिता की संदिग्ध मौत पति-देवर पर मारपीट और प्रताड़ना के गंभीर आरोप उमरेठ के घागरतलाई की एक विवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद परिजनों ने पति नंदकिशोर भावरकर और देवर मनीष भावरकर पर मारपीट और प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतका के भाई जतिन खातरकर का आरोप है कि शराब के नशे में दोनों ने उसकी बहन के साथ मारपीट की और अस्पताल पहुंचाने के बाद भी पति ने करीब 24 घंटे तक डॉक्टरों से घटना की सही जानकारी छिपाई जिससे समय पर इलाज नहीं मिल सका। परिजनों के अनुसार मृतका ने अस्पताल में दिए लिखित बयान में पति और देवर पर जान से मारने की कोशिश और धमकी देने का आरोप लगाया था। परिवार ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।