Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
24-Jul-2026

जबलपुर में CJP के खिलाफ बनी लाल हिट पार्टी कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ अब लाल हिट जनता पार्टी का उदय हो चुका है। जबलपुर में बनी यह पार्टी कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध में सामने आई है। मालवीय चौक पर प्रदर्शन कर रहे लोगों के सामने लाल हिट जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपने सीने पर पोस्टर लगाकर विरोध जताया।उनका कहना है कि वे कॉकरोच जनता पार्टी की मांगों को जायज मानते हैं लेकिन विरोध का तरीका गलत है। उनका आरोप है कि शिक्षा व्यवस्था के नाम पर राम मंदिर और साधु-संतों का अपमान किया जा रहा है जो उचित नहीं है। जीतू पटवारी बोले- BJP 50 करोड़ नकदी लेकर दतिया पहुंची हरदा में शुक्रवार को कांग्रेस ने किसानों की मांगों को लेकर हल्ला बोल आंदोलन किया। यह आंदोलन जिला मुख्यालय की कृषि उपज मंडी में हुआ जिसका नेतृत्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने किया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे और किसान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष धर्मेंद्रसिंह चौहान भी उपस्थित रहे।पटवारी ने कहा कि पूरी भाजपा 50 करोड़ रुपए नकद लेकर दतिया पहुंची है और एक वोट के लिए 5 हजार रुपए दिए जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि इसके बावजूद भाजपा बुरी तरह हारेगी और कांग्रेस व जनता उन्हें हराएगी। पटवारी ने दतिया उपचुनाव को प्रदेश में बदलाव का केंद्र बिंदु बताया। युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं के हित में उनकी शिक्षा और रोजगार से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की घोषणा की है। मध्यप्रदेश के चारों महानगरों- भोपाल जबलपुर इंदौर और ग्वालियर में इसी प्रकार के फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अगले साल पन्ना मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण किया जाएगा। इससे नीट के अभ्यर्थियों को डॉक्टर बनने का अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव पन्ना में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत 35 लाख से अधिक हितग्राहियों को लगभग 210 करोड़ रुपए की राशि का सिंगल क्लिक से अंतरण किया। उन्होंने प्रतीक स्वरूप विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के हितग्राहियों एवं आत्मनिर्भर ग्राम पंचायतों के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को कृषि कल्याण वर्ष के उपलक्ष्य में हल भेंट कर सम्मानित किया गया। जंतर-मंतर प्रदर्शन में पेलेट गन से जबलपुर का युवक घायल 20 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान जबलपुर (पाटन) निवासी 25 वर्षीय इरशाद मंसूरी पेलेट गन के छर्रे लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। छर्रा सीधे उनकी आंख में लगा है जिसके बाद उन्हें दिल्ली के लेडी हॉर्डिंग मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने भी अस्पताल पहुंचकर इरशाद का हालचाल जाना। मंत्री विजय शाह केस की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी के मामले में मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह को लेकर राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बावजूद अनुपालन (कम्प्लाइंस) रिपोर्ट दाखिल नहीं की है।सुप्रीम कोर्ट ने 8 मई को सरकार से कहा था कि 19 जनवरी के आदेश का पालन कर चार सप्ताह के भीतर अनुपालन (कम्प्लाइंस) रिपोर्ट पेश करे। लेकिन 23 जुलाई को तैयार सुप्रीम कोर्ट की ऑफिस रिपोर्ट में साफ लिखा है कि 8 मई के आदेश के अनुपालन में अब तक कोई दस्तावेज दाखिल नहीं हुआ है। मामला शुक्रवार 24 जुलाई को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध हुआ था। सुबह योग शाम को हार्ट-अटैक से भाजपा नेता की मौत खंडवा जिला कोर्ट के क्रिमिनल लॉयर और भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिला सह-संयोजक विजय चौधरी (42) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी विजय को पहले एसिडिटी और सीने में हलकी तकलीफ महसूस हुई जिसे सामान्य समझकर वे बाइक चलाकर नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचे थे लेकिन ईसीजी जांच के दौरान ही उनकी सांसें थम गईं।