Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
24-Jul-2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेपर लीक के मामलों में दोषियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित करने के निर्णय का स्वागत करते हुए इसे देश के युवाओं के हितों की रक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह निर्णय लाखों विद्यार्थियों की मेहनत प्रतिभा और भविष्य की सुरक्षा के प्रति प्रधानमंत्री जी और केंद्र सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि फास्ट ट्रैक कोर्ट की स्थापना से पेपर लीक के मामलों का शीघ्र निस्तारण होगा। साथ ही दोषियों को समयबद्ध एवं कठोर दंड मिलेगा और भविष्य में ऐसे अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगेगा। देशभर में छात्र आंदोलन और पेपर लीक के मुद्दे के बीच गुरुवार देर रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी दी। पीएम ने आश्वासन दिया कि भविष्य में पेपर लीक रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे। पीएम के संदेश से पहले लद्दाख के कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने भी भूख हड़ताल तोड़ दी। इस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीएम की पहल का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से जनता और युवाओं से जुड़े ज्वलंत मुद्दों को सुलझाने का काम प्रधानमंत्री ने किया है। उन्होने कहा कि पेपर लीक मामले में सख्त कार्रवाई होगी और संसद में मजबूत बिल पास कराया जाएगा। इससे नौजवानों को पारदर्शी परीक्षाएं मिलेंगी और मेहनती युवाओं को उनका हक मिलेगा। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज ने बताया कि संत शिरोमणि श्री रविदास जी की 650वीं जयंती (जो 20 फरवरी 2027 को है) के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा एक वृहद समरसता अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान आगामी 29 जुलाई (गुरु पूर्णिमा) से शुरू होकर 20 फरवरी 2027 तक निरंतर चलेगा। ​उन्होंने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य संत रविदास जी के समरसता और समानता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। इस दौरान प्रदेश के सभी रविदास मंदिरों व अन्य प्रमुख स्थलों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही उनकी जन्मस्थली से एक भव्य कलश यात्रा की शुरुआत होगी जो पूरे देश से होते हुए देहरादून पहुंचेगी और फिर अन्य जिलों में भी जाएगी। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज ने बताया कि संत शिरोमणि श्री रविदास जी की 650वीं जयंती (जो 20 फरवरी 2027 को है) के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा एक वृहद समरसता अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान आगामी 29 जुलाई (गुरु पूर्णिमा) से शुरू होकर 20 फरवरी 2027 तक निरंतर चलेगा। ​उन्होंने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य संत रविदास जी के समरसता और समानता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। इस दौरान प्रदेश के सभी रविदास मंदिरों व अन्य प्रमुख स्थलों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही उनकी जन्मस्थली से एक भव्य कलश यात्रा की शुरुआत होगी जो पूरे देश से होते हुए देहरादून पहुंचेगी और फिर अन्य जिलों में भी जाएगी।