मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के घर के बाहर प्रदर्शन करने वालों को जेल मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के घर के बाहर प्रदर्शन करने वालों पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया। पुलिस की पूछताछ में उन्होंने अपनी गलती भी मानी। साथ ही ये बात भी सामने आई है कि इन्होंने टंट्याभील चौराहे पर चल रहे स्टूडेंट्स के प्रदर्शन में भी मंत्री के यहां प्रदर्शन में चलने की अपील की थी।बुधवार दोपहर को मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के घर के बाहर प्रहलाद पाण्डेय और उनकी पत्नी संगीता प्रदर्शन करने पहुंचे थे। MP पुलिस में 9662 पदों पर भर्ती को मंजूरी मध्यप्रदेश में पुलिस भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार ने पुलिस विभाग में 9662 पदों पर भर्ती को मंजूरी दे दी है। इनमें सबसे ज्यादा 8500 आरक्षक (GD और चालक) के पद हैं। भर्ती प्रक्रिया के लिए कर्मचारी चयन मंडल (ESB) जल्द विज्ञापन जारी करेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तीन दिन पहले पुलिस मुख्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में रिक्त पदों को तेजी से भरने के निर्देश दिए थे। बच्चों के जख्मों पर मरहम लगाइए नमक-मिर्च नहीं मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से ताल्लुक रखने वाले बॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता रजा मुराद ने CJP के जनजी प्रोटेस्ट के दौरान बच्चों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर गहरी नाराजगी जताई है।उन्होंने कहा कि आंदोलन कर रहे बच्चे देश और समाज के ही बच्चे हैं इसलिए उनके जख्मों पर मरहम लगाइए नमक-मिर्च नहीं। उन्होंने जिम्मेदार लोगों से बच्चों के साथ संवेदनशील व्यवहार और संवाद की अपील की। एमपी में रोज 142 एक्सीडेंट 40 मौतें हो रहीं सड़क पर रफ्तार का खूनी खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। मध्य प्रदेश की सड़कों पर हर रोज औसतन 142 एक्सीडेंट हो रहे हैं और रोजाना करीब 40 लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। लोकसभा में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा पेश किए गए ताजा आंकड़ों ने एमपी सहित पूरे देश में सड़क सुरक्षा की पोल खोलकर रख दी है।देश भर में जहां तमिलनाडु एक्सीडेंट्स के मामले में टॉप पर है वहीं जान गंवाने वालों की संख्या उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा है। रतलाम-मंदसौर समेत 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को श्योपुर मंदसौर रतलाम आलीराजपुर और पन्ना में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 24 घंटे के दौरान 4 इंच तक बारिश हो सकती है। वहीं भोपाल इंदौर उज्जैन ग्वालियर जबलपुर समेत प्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का होने का अनुमान है।