एक निजी स्कूल की बस ने दवाई लेकर घर जा रहे एक ग्रामीण को बुरी तरह रोंद कर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद जहां एक और मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है तो वही परिजनों ने बस चालक पर तेजी व लापरवाही से बस चलाने का आरोप लगाते हुए स्कूल प्रबंधन पर भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं हालांकि मामले में पुलिस ने बस को अपने कब्जे में लेने के साथ ही चालक को भी हिरासत में ले लिया है। ग्राम लालढांग निवासी 41 वर्षीय हरकेश सिंह सैनी दवाई लेकर वह घर वापस जा रहा था इसी बीच हिम्मतपुर ब्लॉक स्थित ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल की बस ने घर जाते समय स्कूल से कुछ दूरी पर ही हरकेश को बुरी तरह रौंद कर मौत के घाट उतार दिया l रामनगर मे आज कुमाऊँ गढ़वाल को रेलवे से जोड़ने के लिए आज रामनगर से देहरादून के लिए नई रेलगाड़ी की शुरुवात की जा रही है। गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी इस रेल कनेक्टिविटी के लिए लंबे समय से प्रयास में थे। अनिल बलूनी के पौड़ी लोकसभा क्षेत्र में रामनगर भी शामिल है। यह पहली ट्रेन है जो गढ़वाल और कुमाऊँ को रेल सेवा से जोड़ेगी अभी यह रेल गाड़ी हफ़्ते में सिर्फ 2 दिन ही चलाई जायेगी बाद में इसे नियमित किया जायेगा। रामनगर में गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत विधायक दीवान सिंह बिष्ट विधायक अरविन्द पांडे ने इस रेल गाड़ी को हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव भी गाड़ी को फ्लैग ऑफ करेंगे और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से लोगों को सम्बोधित किया है सरोवर नगरी जो अपने आप मे देवभूमि के साथ साथ बड़ी ही शालीनता के लिए विश्व प्रसिद्ध में जानी पहचानी जाती है। कुछ वर्षों से न जाने किसकी नज़र इस सरोवर नगरी नैनीताल में लग गई। आये दिन छोटी छोटी बातों को लेकर एकदम हाथ उठाना गालीगलौज करना एक दूसरे को हीन भावना से देखना इस तरह की घटना बढ़ती जा रही है। अब तो हद हो गई है देर रात होते ही असमाजिक तत्वों द्वारा देर रात नैनीताल के मेविला जिला पंचायत सीमेंट हाउस जीवाजी कॉटेज आदि क्षेत्रों में छतों में जमकर पथराव किया जा रहा है जिससे क्षेत्रवासी काफी भयभीत नजर आ रहे हैं और देर रात पुलिस की तरह गश्त कर रहे हैं। पर कोई भी असमाजिक तत्व हाथ नहीं लग पाया है क्षेत्र वासियों ने कुमाऊँ आयुक्त जिला प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन से गुहार लगायी है इस तरह की हरकतों को रोका जाये। देहरादून नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर विरोध-प्रदर्शन तेज कर दिया है। सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष सोनू खैरवाल ने बताया कि राज्य सरकार उनकी अनदेखी कर रही है जिसके चलते उन्हें धरने पर बैठने को मजबूर होना पड़ा है। सोनू खैरवाल ने कहा कि पिछले चार महीनों से उनकी मांगों पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया है जबकि उन्होंने मुख्यमंत्री शहरी विकास मंत्री जिलाधिकारी मेयर नगर आयुक्त और स्थानीय विधायकों को ज्ञापन सौंपे थे। मुख्य मांगों में पर्यावरण मित्रों का 800 रुपये का मानदेय 715 नए सफाई कर्मचारियों की भर्ती और 2008 से 2018 के बीच की कट-ऑफ डेट को संशोधित कर 2024 करना शामिल है। भाजपा विधायक विनोद चमोली ने हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर सनातन संस्कृति के अपमान का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति मोहम्मद दीपक को दिल्ली बुलाकर गले लगा सकते हैं उनसे उत्तराखंड की पारंपरिक भोजपत्र की माला स्वीकार करने की उम्मीद कैसे की जा सकती है। विनोद चमोली ने एक प्रेस वार्ता के दौरान यह टिप्पणी की और कहा कि राहुल गांधी की यह हरकत उनके वास्तविक चरित्र को दर्शाती है। उन्होंने आगे कहा कि या तो राहुल गांधी गणेश गोदियाल के हाथों से माला नहीं पहनना चाहते थे क्योंकि उन पर बद्रीनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष रहते हुए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं या फिर वे सनातन धर्म के प्रतीक माने जाने वाले भोजपत्र की माला को ही अपमानित करना चाहते थे। चमोली के अनुसार राहुल गांधी की कार्यशैली और विचारधारा सनातन परंपराओं के प्रति अनादर प्रदर्शित करती है। डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गडूल ग्राम सभा की शीला चौकी झाद गांव अमगड खाल पर पिछले एक साल से पुल का निर्माण नहीं हो पाया है। बरसात शुरू होते ही यहां कई गांवों का बाजार से संपर्क पूरी तरह टूट जाता है। पुल न होने की वजह से स्कूली बच्चों को पढ़ाई के लिए शहर के नजदीक कमरा लेकर रहना पड़ रहा है। वहीं मरीजों को नदी में पानी आने के कारण स्वास्थ्य जांच के लिए भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।