चलती बाइक पर जेब में फटा मोबाइलयुवक झुलसा रेलवे फाटक खोलने से मना करने पर गेटकीपर पर जानलेवा हमला झोलाछाप डॉक्टर के इलाज के दौरान महिला की मौत पेंच-कन्हान की बंद खदानों को मिलेगी नई रफ्तार सांसद ने शुरू की पहल अवैध आहातों पर आबकारी का छापा शराब पिलाने वाले 3 संचालकों पर केस दर्ज पांढुर्णा-परसोडी फोरलेन पर शनिवार सुबह उस समय बड़ा हादसा हो गया जब चलती बाइक पर सवार युवक की जेब में रखा मोबाइल अचानक फट गया। धमाके के बाद पैंट में आग लगने से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई और युवक करीब 12 फीट तक घिसटता चला गया। हादसे में युवक की जांघ और शरीर का अन्य हिस्सा झुलस गया जबकि पैर में फ्रैक्चर हो गया। राहगीरों की मदद से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए नागपुर रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार युवक करीब 9 प्रतिशत झुलसा है और पैर में फ्रैक्चर होने के कारण उसका ऑपरेशन किया जाएगा। घटना के बाद चलती बाइक पर मोबाइल ब्लास्ट की यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। कोयलांचल के परासिया थाना क्षेत्र स्थित सोनापिपरी रेलवे क्रॉसिंग पर ड्यूटी के दौरान रेलवे गेटकीपर पर अज्ञात बदमाशों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बताया गया कि मालगाड़ी के गुजरने के कारण फाटक बंद था। इसी दौरान स्कॉर्पियो से पहुंचे युवकों ने फाटक खोलने का दबाव बनाया। गेटकीपर द्वारा रेलवे नियमों का पालन करते हुए इनकार करने पर आरोपियों ने डंडों से हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के मजदूर मौके पर पहुंचे जिसके बाद हमलावर फरार हो गए। घायल गेटकीपर को पहले सिविल अस्पताल परासिया और बाद में जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। जिले के हर्रई के ग्राम बम्होरी निवासी एक महिला की कथित झोलाछाप डॉक्टर के इलाज के दौरान मौत हो जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि तबीयत बिगड़ने पर परिजन महिला को एक निजी क्लिनिक लेकर पहुंचे जहां उपचार के दौरान उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई और कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने गलत इलाज और चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है जबकि स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित क्लिनिक की वैधता दस्तावेजों और उपचार प्रक्रिया की जांच प्रारंभ कर दी है घटना के बाद क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई और निगरानी को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। सांसद विवेक बंटी साहू ने पेंच और कन्हान क्षेत्र की बंद एवं प्रस्तावित कोयला खदानों के संचालन को लेकर डब्ल्यूसीएल के जीएम और बीएमएस पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में विष्णुपुरी उरधन मोआरी और नारायणी खदानों से जुड़े लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण पर चर्चा हुई। सांसद ने कलेक्टर से भी खदानों के संचालन में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने कामगारों के बच्चों के लिए डीएवी स्कूल शुरू करने और झुर्रे फ्लावर वेल अनुदान बढ़ाने के प्रस्ताव पर भी सकारात्मक पहल के निर्देश दिए टावर पर चढ़कर हंगामा करना पड़ा भारी युवक को भेजा जेल पांढुरना में पत्नी के घर छोड़कर जाने से नाराज होकर बीएसएनएल टावर पर चढ़े युवक के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। सावजपानी निवासी विजय तुमडाम चार घंटे तक टावर पर चढ़ा रहा जिसे पुलिस और परिजनों की समझाइश के बाद नीचे उतारा गया। थाना प्रभारी अजय कुमार दानी के अनुसार आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में टावर पर चढ़कर कानून-व्यवस्था बाधित करने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पांढुर्णा जिले में अवैध आहातों के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए सौसर क्षेत्र में शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले तीन होटल एवं दुकान संचालकों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा के तहत प्रकरण दर्ज किए हैं। निरीक्षण के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन कर रहे लोगों को भी समझाइश दी गई। बेटी की स्मृति में सेवा का रूप शासकीय स्कूल को भेंट किए ₹50 हजार के डेस्क-बेंच जिले के अमरवाड़ा विकासखंड अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला पथरकटी में एक प्रेरणादायी पहल देखने को मिली। सिवनी निवासी सी.के. चौबे ने अपनी दिवंगत 21 वर्षीय पुत्री की स्मृति में विद्यालय को लगभग ₹50 हजार मूल्य के डेस्क-बेंच भेंट किए। इस सहयोग से अब स्कूल के बच्चों को जमीन पर बैठकर पढ़ाई नहीं करनी पड़ेगी और बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा। विद्यालय प्रबंधन और ग्रामीणों ने चौबे परिवार के इस मानवीय एवं अनुकरणीय कार्य की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। अच्छी बारिश और समृद्धि की कामना के साथ पंचेश्वर हनुमान मंदिर में भंडारा गांधीगंज स्थित प्रसिद्ध पंचेश्वर हनुमान मंदिर में शनिवार को विशेष भंडारे एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हनुमान जी के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर समिति के अनुसार अच्छी बारिश किसानों की समृद्धि और जिले की खुशहाली की कामना के साथ यह आयोजन व्यापारियों के सामूहिक सहयोग से किया गया भव्य श्री जगन्नाथ रथयात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब पांढुर्णा में शनिवार को भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। शंकर नगर स्थित शिव मंदिर से प्रारंभ हुई यात्रा में सैकड़ों महिला-पुरुषों ने रथ खींचकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। उड़ीसा से आए पारंपरिक ढोल वादकों की प्रस्तुति और जगन्नाथ पुरी की तर्ज पर सजे रथ आकर्षण का केंद्र रहे। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गुरुदेव सेवा मंडल पहुंची जहां इसका समापन हुआ। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा आरती और पूजा-अर्चना कर भगवान श्री जगन्नाथ का स्वागत किया। पीएम श्री महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल में एनसीसी भर्ती प्रक्रिया संपन्न 24 एमपी बटालियन के कर्नल पी.के. वेलू के मार्गदर्शन में पीएम श्री महारानी लक्ष्मीबाई विद्यालय में एनसीसी भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई। इस दौरान कर्नल वेलू ने निरीक्षण कर कैडेट्स से मुलाकात की। फर्स्ट ऑफिसर श्रीमती नीतू कालभोर हवलदार अशोक करोस और हवलदार ईश्वर सिंह ने अभ्यर्थियों की हाइट वेट रनिंग व सिट-अप सहित विभिन्न शारीरिक परीक्षण कराए। सफल अभ्यर्थियों का उत्साहवर्धन किया गया