Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
17-Jul-2026

17 साल बाद पूरी होने को है स्लीमनाबाद टनल 1450 गांवों की जमीन को फायदे का दावा महाकौशल से विंध्य और बुंदेलखंड तक नर्मदा का पानी पहुंचाने का करीब 17 साल पुराना सपना अब साकार होने जा रहा है। कटनी जिले के स्लीमनाबाद में बन रही 11.95 किलोमीटर लंबी देश की सबसे बड़ी जल सुरंग (वाटर टनल) लगभग पूरी हो चुकी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण (NVDA) के अधिकारियों के साथ परियोजना का निरीक्षण किया। इसके बाद सीएम मजदूरों के स्वागत कार्यक्रम और संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। वहीं मुख्यमंत्री ने सांदीपनि विद्यालय का लोकार्पण भी किया।टनल के शुरू होने के बाद बरगी बांध का पानी पहली बार कटनी मैहर सतना रीवा और पन्ना जिलों तक पहुंचेगा। परियोजना से करीब 1450 गांवों की 2.45 लाख हेक्टेयर भूमि को स्थायी सिंचाई सुविधा मिलने का दावा है। वहीं शुरुआती चरण में लगभग 1.85 लाख हेक्टेयर क्षेत्र को सीधे लाभ मिलने की संभावना है। मोदी ने किया टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन का वर्चुअल उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अमृत भारत योजना के तहत 16.77 करोड़ रुपए की लागत से पुनर्विकसित टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन का वर्चुअल उद्घाटन किया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शाम 4 बजे टीकमगढ़ पहुंचे।रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री उत्सव भवन गए जहां उन्होंने संदीपनी विद्यालय सहित क्षेत्र के अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण और उद्घाटन किया। विधानसभा में लग रहीं नेहरू मुखर्जी अटल सुभाष की तस्वीरें मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो रहा है। इस सत्र में एक तरफ जहां सरकार यूसीसी बिल लाने की तैयारी में है दूसरी तरफ इस सत्र के पहले विधानसभा परिसर में विशेष तैयारियां की जा रहीं हैं। इस बार विधानसभा के अंदर पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जनसंघ के संस्थापक पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेई और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की तस्वीरें लगाई जा रहीं हैं। भोपाल में शराब दुकान की शिफ्टिंग का विरोध भोपाल के प्रोफेसर कॉलोनी की शराब दुकान की शिफ्टिंग को लेकर फिर से विरोध शुरू हो गया है। ये दुकान शुक्रवार सुबह ही रविंद्र भवन के पास नाले किनारे शिफ्ट की गई थी। इसके ठीक सामने लोकभवन (गर्वनर हाउस) रविंद्र भवन समेत कई सरकारी दफ्तर है। इसके विरोध में आम लोग और कांग्रेसी मैदान में उतर गए।बता दें कि पॉलीटेक्निक चौराहे के पास प्रोफेसर कॉलोनी में शराब दुकान थी। इसे लेकर बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन हो चुके हैं। इसके चलते शुक्रवार को यह दुकान करीब 300 मीटर दूर रविंद्र भवन के पास नाले किनारे शिफ्ट कर दी गई।इस नाले के ऊपर सीमेंट क्रांकीट का स्लैब बनाया गया था। यहीं पर शराब की टीनशेड नुमा दुकान रख दी गई और शराब बेची भी जा रही थी। सिंधिया रियासत की 400 साल पुरानी तोप चोरी शिवपुरी के नरवर किले से संधिया रियासत की 400 साल पुरानी तोप चोरी हो गई। बदमाश किले की ओपन कचहरी से 16वीं शताब्दी की करीब 3500 किलो वजनी ऐतिहासिक तोप चुराकर ले गए। इंटरनेशनल एंटीक ब्लैक मार्केट में इसकी कीमत 3-5 करोड़ रुपए हो सकती है। भोजशाला से 2KM दूर चालीस-पीर परिसर में नमाज की अनुमति धार में भोजशाला विवाद में सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश के बाद जिला प्रशासन ने जुमे की नमाज के लिए भोजशाला से करीब 2 किलोमीटर दूर मालीवाड़ा स्थित चालीस पीर परिसर तय कर दिया है।यहां हर शुक्रवार दोपहर 1 से 3 बजे तक नमाज की अनुमति रहेगी। हालांकि मुस्लिम समाज ने इस व्यवस्था को सुप्रीम कोर्ट के आदेश की भावना के विपरीत बताते हुए इसे स्वीकार करने से इनकार कर दिया है। ब्रिक्स देशों की बैठक 5 से 8 अगस्त के बीच भोपाल में ब्रिक्स (BRICS) देशों की बैठक 5 से 8 अगस्त के बीच आयोजित होगी। इसे लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। शुक्रवार को भोपाल कमिश्नर कर्मवीर शर्मा ने तैयारियों के संबंध में मीटिंग की। उन्होंने कहा कि यह वैश्विक सम्मेलन मध्य प्रदेश की अंतरराष्ट्रीय पहचान को एक नया आयाम देगा। इसलिए तैयारियों में कोई चूक या कमी नहीं होनी चाहिए। सागर के देवरी में पूर्व मंत्री हर्ष यादव के नेतृत्व में कांग्रेस ने किसानों और जनसमस्याओं को लेकर बड़ा शक्ति प्रदर्शन किया। सैकड़ों किसानों और कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर राज्यपाल के नाम तहसीलदार को 15 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में खाद संकट मूंग की MSP पर खरीदी अघोषित बिजली कटौती पेयजल समस्या कानून व्यवस्था और जुआ शराब स्मैक व अन्य नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर रोक लगाने की मांग की गई। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं तो चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा। रैली में बड़ी संख्या में किसान और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे। 9 दिन बाद मानसून एक्टिव मध्य प्रदेश में 9 दिन बाद मानसून फिर सक्रिय हो गया है। शुक्रवार को बालाघाट उमरिया और डिंडौरी में झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग ने बालाघाट और डिंडौरी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जबकि 31 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं। 19 जुलाई को उत्तर-पश्चिम भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) भी एक्टिव हो रहा है। इस वजह से तेज बारिश का दौर फिर से शुरू होगा।