प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और जीतू पटवारी का आमना सामना | EMS TV भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री जीतू पटवारी का आमना-सामना हो गया ।।। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है ।।। फोटो में आप देख सकते हैं कि ट्रेन में खिड़की के पास भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक खंडेलवाल और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी बिल्कुल आमने-सामने बैठे हैं और आपस में कुछ चर्चा कर रहे हैं ।।। यह फोटो उस समय सामने आई है जब दतिया में उपचुनाव हो रहें हैं ।।। यह दोनों प्रदेश अध्यक्ष एकदम धुर विरोधी विचारधारा की पार्टी से आते हैं लेकिन बावजूद उसके ट्रेन में सफर के दौरान दोनों बड़ी ही शालीनता के साथ एक दूसरे से बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं ।।। बताया जा रहा है दोनों प्रदेश अध्यक्ष दतिया उपचुनाव में ट्रेन से जा रहे थे ।।तभी इनका आमने-सामना हो गया और यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया #HemantKhandelwal #JituPatwari #MPPolitics #DatiaByElection #BJP #Congress #PoliticalNews #ViralPhoto #BreakingNews #EMSTV