Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
16-Jul-2026

दतिया उप चुनाव की तारीख जैसे-जैसे पास आ रही है वैसे-वैसे चुनाव और अधिक रोचक होता जा रहा है अब खबरें यह आ रही है कि कांग्रेस पार्टी द्वारा घनश्याम सिंह को टिकट दिए जाने से अवधेश नायक नाराज हैं अवधेश नायक का नाम भी कांग्रेस की ओर से टिकट की दौड़ में था लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया इसके बाद अब उनकी घर वापसी की अटकालीन तेज होती जा रही है बताया जा रहा है कि अवधेश नायक कभी भी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो सकते हैं इसे लेकर कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने बयान देते हुए कहा कि किसी भी पार्टी में विचारधारा और राजनीतिक प्रतिबद्धता महत्वपूर्ण होती है हम कल ही जाकर उनसे बात करेंगे