सूरजपुर जिले के प्रतापपुर जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत दवनकरा में 15वें वित्त आयोग की राशि के उपयोग को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि आंगनबाड़ी भवन की मरम्मत के नाम पर 1.10 लाख रुपये की राशि निकाल ली गई जबकि मौके पर किसी भी प्रकार का मरम्मत कार्य दिखाई नहीं देता। ग्रामीणों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का दावा है कि भवन की दीवार फर्श और छत पहले जैसी ही स्थिति में हैं। उनका कहना है कि मरम्मत का कोई काम नहीं हुआ फिर भी सरकारी रिकॉर्ड में राशि खर्च दिखाकर भुगतान कर दिया गया। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा है कि यदि वित्तीय अनियमितता और फर्जी भुगतान की पुष्टि होती है तो संबंधित सरपंच सचिव और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर सरकारी राशि की वसूली की जाए। फिलहाल मामले की वास्तविक स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट होगी कांग्रेस की दिल्ली में प्रस्तावित बैठक से पहले भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी प्रासंगिकता खो चुकी है और पार्टी में अब कोई राजनीतिक स्पंदन नहीं बचा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज पर निशाना साधते हुए अजय चंद्राकर ने कहा कि वे अपनी राजनीतिक जमीन बचाने के लिए हाथ-पैर मार रहे हैं और डूबते हुए आदमी की तरह खुद को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा के 111 कार्यकर्ताओं के इस्तीफे के मुद्दे पर भाजपा के पूर्व मंत्री एवं विधायक अजय चंद्राकर ने कांग्रेस पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि यह मामला केवल एक मंडल के कुछ कार्यकर्ताओं तक सीमित था लेकिन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने इसे बड़ा मुद्दा बनाने की कोशिश की।अजय चंद्राकर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस जनता से जुड़े मुद्दों के अभाव में तिल का ताड़ बनाने की राजनीति कर रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने दिल्ली प्रवास को लेकर कहा कि वे बस्तर क्षेत्र के मांझी चालकी और मुरिया समुदाय के प्रतिनिधियों के साथ दिल्ली जाएंगे। इस दौरान वे कल द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि यह मुलाकात बस्तर की परंपरा संस्कृति और जनजातीय समाज के प्रतिनिधित्व की दृष्टि से महत्वपूर्ण होगी। छत्तीसगढ़ में सक्रिय मानसून और लगातार हो रही भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रदेश के सभी कलेक्टरों और संबंधित अधिकारियों को अलर्ट कर दिया गया है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि यदि किसी भी क्षेत्र में बाढ़ जैसी स्थिति बनती है तो प्रभावित और जरूरतमंद लोगों तक तत्काल राहत एवं सहायता पहुंचाई जाए। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के E20 फ्यूल संबंधी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व मंत्री एवं विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि वह अखबार पढ़कर मुद्दों पर जागरूक होते हैं और फिर बयान देते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को इस विषय में अदालत से अनुमति मिल चुकी है। उनके मुताबिक कांग्रेस का राष्ट्रीय महत्व के विषयों से कोई सरोकार नहीं है और पार्टी केवल एक परिवार की ताजपोशी में लगी हुई है।सूरजपुर जिले के प्रतापपुर जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत दवनकरा में 15वें वित्त आयोग की राशि के उपयोग को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि आंगनबाड़ी भवन की मरम्मत के नाम पर 1.10 लाख रुपये की राशि निकाल ली गई जबकि मौके पर किसी भी प्रकार का मरम्मत कार्य दिखाई नहीं देता। ग्रामीणों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का दावा है कि भवन की दीवार फर्श और छत पहले जैसी ही स्थिति में हैं। उनका कहना है कि मरम्मत का कोई काम नहीं हुआ फिर भी सरकारी रिकॉर्ड में राशि खर्च दिखाकर भुगतान कर दिया गया। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा है कि यदि वित्तीय अनियमितता और फर्जी भुगतान की पुष्टि होती है तो संबंधित सरपंच सचिव और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर सरकारी राशि की वसूली की जाए। फिलहाल मामले की वास्तविक स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट होगी कांग्रेस की दिल्ली में प्रस्तावित बैठक से पहले भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी प्रासंगिकता खो चुकी है और पार्टी में अब कोई राजनीतिक स्पंदन नहीं बचा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज पर निशाना साधते हुए अजय चंद्राकर ने कहा कि वे अपनी राजनीतिक जमीन बचाने के लिए हाथ-पैर मार रहे हैं और डूबते हुए आदमी की तरह खुद को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा के 111 कार्यकर्ताओं के इस्तीफे के मुद्दे पर भाजपा के पूर्व मंत्री एवं विधायक अजय चंद्राकर ने कांग्रेस पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि यह मामला केवल एक मंडल के कुछ कार्यकर्ताओं तक सीमित था लेकिन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने इसे बड़ा मुद्दा बनाने की कोशिश की।अजय चंद्राकर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस जनता से जुड़े मुद्दों के अभाव में तिल का ताड़ बनाने की राजनीति कर रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने दिल्ली प्रवास को लेकर कहा कि वे बस्तर क्षेत्र के मांझी चालकी और मुरिया समुदाय के प्रतिनिधियों के साथ दिल्ली जाएंगे। इस दौरान वे कल द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि यह मुलाकात बस्तर की परंपरा संस्कृति और जनजातीय समाज के प्रतिनिधित्व की दृष्टि से महत्वपूर्ण होगी। छत्तीसगढ़ में सक्रिय मानसून और लगातार हो रही भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रदेश के सभी कलेक्टरों और संबंधित अधिकारियों को अलर्ट कर दिया गया है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि यदि किसी भी क्षेत्र में बाढ़ जैसी स्थिति बनती है तो प्रभावित और जरूरतमंद लोगों तक तत्काल राहत एवं सहायता पहुंचाई जाए। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के E20 फ्यूल संबंधी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व मंत्री एवं विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि वह अखबार पढ़कर मुद्दों पर जागरूक होते हैं और फिर बयान देते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को इस विषय में अदालत से अनुमति मिल चुकी है। उनके मुताबिक कांग्रेस का राष्ट्रीय महत्व के विषयों से कोई सरोकार नहीं है और पार्टी केवल एक परिवार की ताजपोशी में लगी हुई है।