Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
29-Jul-2026

CJP प्रवक्ता सौरव दास के बयान पर भड़कीं कंगना रनोट स्टूडेंट प्रोटेस्ट की आलोचना कर रहीं एक्ट्रेस और सासंद कंगना रनोट कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास के बयान पर भड़क गईं। दरअसल कंगना के प्रोटेस्ट विरोधी बयानों पर सौरव ने कहा कि उन्हें उनकी पार्टी तक सीरियसली नहीं लेती है तो बाकी लोगों को भी नहीं लेना चाहिए। सौरव के बयान पर कंगना भड़क गईं और जवाब में उन्हें बेरोजगार और बेकार कहा। कंगना रनोट के विरोधी बयानों पर बात करते हुए सौरव ने एएनआई से कहा ‘देखिए कंगना रनोट जी को उनकी पार्टी वाले ही उन्हें नहीं पूछते ज्यादा सीरियसली नहीं लेते तो हम क्यों लें। मुझे नहीं लगता कि जेन जी में या जेन अल्फा में या कोई यंगर जनरेशन में उन्हें कोई सीरियसली नहीं लेता।’ भोजपुरी एक्ट्रेसेज ने उड़ाया बॉलीवुड अभिनेत्रियों की सर्जरी का मजाक भोजपुरी एक्ट्रेसेज आम्रपाली दुबे और रानी चटर्जी ने बॉलीवुड अभिनेत्रियों के सर्जरी कराने का मजाक उड़ाया है। वे रियलिटी शो भोजपुरी बवाल के सेट पर ये बातें करती नजर आईं। बातचीत का अनकट वीडियो पहुंचा है। इसमें रानी चटर्जी आम्रपाली दुबे और उनकी साथी एक्ट्रेस मेकअप रूम में बैठी नजर आ रही हैं। बातचीत के दौरान जब बोटॉक्स और प्लास्टिक सर्जरी का जिक्र छिड़ा तो तीनों एक्ट्रेसेस ने बॉलीवुड अभिनेत्रियों पर जमकर तंज कसा। रानी चटर्जी और आम्रपाली दुबे ने दावा किया कि भोजपुरी इंडस्ट्री में सब कुछ 100% नैचुरल है। वहीं बॉलीवुड में काम करने के लिए बोटॉक्स लिप फिलर्स और दिमाग की सर्जरी तक करानी पड़ती है। ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज होगा फिल्म रामायण का ट्रेलर रणबीर निभा रहे भगवान राम का रोलनितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही बहुचर्चित फिल्म रामायण के मेकर्स ने इसके ट्रेलर रिलीज के समय का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। फिल्म का ट्रेलर 30 जुलाई को भारतीय समयानुसार तड़के 4:15 बजे दुनिया भर में रिलीज किया जाएगा। मेकर्स ने इस खास समय को हिंदू परंपरा के अनुसार पवित्र माने जाने वाले ब्रह्म मुहूर्त के साथ जोड़कर चुना है। मेकर्स ने एक नया पोस्टर जारी करके लिखा कि हम शुभ ब्रह्म मुहूर्त में अपने ट्रेलर के साथ रामायण की नई भोर का स्वागत करते हैं। श्रीमद्भागवतम पर बनेगी 7 फिल्मों की सीरीज :रामायण शो बनाने वाले रामानंद सागर के पोते कर रहे हैं डायरेक्ट रामोजी फिल्म सिटी में शूटिंग शुरू1987 में टीवी पर सुपरहिट रामायण बनाने वाली सागर पिक्चर्स एंटरटेनमेंट अब बड़े पर्दे पर श्रीमद्भागवतम लेकर आ रही है। स्टूडियो ने घोषणा की है कि यह 7 फिल्मों की एक बड़ी सिनेमाई सीरीज होगी। इसकी शुरुआत श्रीमद्भागवतम पार्ट-1 से होगी। इस सीरीज की परिकल्पना और निर्माण रामानंद सागर के पोते अमृत सागर चोपड़ा और आकाश सागर चोपड़ा ने किया है। दोनों इस प्रोजेक्ट से जुड़े हैं और अमृत सागर पहले पार्ट का निर्देशन भी कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्माण सागर पिक्चर्स ग्लोबल कर रहा है। वहीं आध्यात्मिक गुरु और लेखक श्री एम इस प्रोजेक्ट के रिसर्च गाइड हैं जबकि मोती सागर इसके मेंटर हैं। देव आनंद के बेटे अभिनेता सुनील आनंद का निधन बॉलीवुड के दिवंगत दिग्गज अभिनेता देव आनंद के बेटे और अभिनेता-निर्देशक सुनील आनंद का 26 जुलाई की सुबह लंदन में निधन हो गया। वे 70 वर्ष के थे। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्होंने उसी अस्पताल में आखिरी सांस ली जहां साल 2011 में उनके पिता देव आनंद का निधन हुआ था। उनकी भतीजी जीना नारंग ने आधिकारिक बयान जारी कर इस खबर की पुष्टि की है। परिवार ने इस कठिन समय में लोगों से अपनी प्राइवेसी बनाए रखने की अपील की है।