Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
15-Jul-2026

भोपाल के ऐशबाग थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। प्रॉपर्टी हथियाने की नियत से सगे भाइयों श्रीकांत चिचलिया और शशिकांत चिचलिया ने बुजुर्ग दंपत्ति हेमंत और शकुंतला फिलेमोन की निर्मम हत्या कर दी थी। आरोपियों ने फर्जी गिफ्ट-डीड के जरिए मकान अपने नाम कराने की साजिश रची थी। ​पुलिस कमिश्नरेट की विशेष जांच टीम SIT ने 1500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज और वैज्ञानिक साक्ष्यों के गहन विश्लेषण के बाद दोनों आरोपियों को धर दबोचा। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिदेशक ने आरोपियों पर 50000 रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सघन जांच से इस अंधे हत्याकांड की परतें खुल गईं। अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी जांच जारी है।