भाजपा ने आज एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक की। जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चग प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट मुख्यमंत्री पदाधिकारी विधायक मंत्री शामिल रहे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बैठक को लेकर कहा कि बैठक में मुख्य तौर पर जो SIR की प्रक्रिया उत्तराखंड में चल रही है उसमें दूसरा चरण शुरू हो गया है। जिसमें कई सारे मतदाता शामिल नहीं हो सके तो ऐसे में अधिक से अधिक मतदाता इसमें जुड़ सकें इसके लिए BLA 1 किस तरह से मतदाताओं को फॉर्म 6 के माध्यम से जोड़े सकते हैं इसके संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने कहा कि हमारा पूरा प्रयास है कि SIR जो भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा करवाई जा रही है उसमें निर्वाचन आयोग को सहयोग दिया जा सके। कुमाऊँ विश्वविद्यालय ने पद्म भूषण भगत सिंह कोश्यारी को अविस्मरणीय योगदान के लिए सम्मानित किया महाराष्ट्र एवं गोवा के पूर्व राज्यपाल व् पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड एवं पूर्व कार्यपरिषद सदस्य कुमाऊँ विश्वविद्यालय भगत सिंह कोश्यारी आज नैनीताल पहुँचे। भगत दा को कुमाऊं यूनिवर्सिटी में गार्ड ऑफ हॉनर दिया गया। डीएसबी कैंपस के ए.एन. सिंह हाल में आयोजित कार्यक्रम में भगत सिंह कोश्यारी को राष्ट्रसेवा जनजीवन शिक्षा सुशासन तथा विशेष रूप से उत्तराखण्ड एवं कुमाऊँ क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में उनके बहुमूल्य एवं अविस्मरणीय योगदान को लेकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पद्मश्री अनूप शाह और अध्यक्ष नगर पालिका सरस्वती खेतवाल द्वारा विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान कॉफी टेबल बुक विमोचन भी किया गया। उत्तराखंड में पुलिस जवानों के ग्रेड-पे का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता संदीप चमोली ने सरकार पर वादाखिलाफ़ी का आरोप लगाते हुए सीधा हमला बोला है। कांग्रेस प्रवक्ता संदीप चमोली ने कहा कि 21 अक्टूबर 2021 को मुख्यमंत्री धामी ने पुलिसकर्मियों को 4600 ग्रेड-पे देने की घोषणा की थी लेकिन यह वादा सिर्फ विज्ञापनों और होर्डिंग्स तक ही सीमित रह गया. चमोली ने भावुक होते हुए कहा कि चौबीसों घंटे हमारी सुरक्षा में तैनात रहने वाले ये जवान अपने परिवार बच्चों और त्योहारों को छोड़कर ड्यूटी करते हैं लेकिन सरकार उनके हकों को भूल चुकी है l कांग्रेस प्रवक्ता ने सरकार को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पुलिस जवानों की मांगें जल्द पूरी नहीं की गईं तो अगला बड़ा आंदोलन मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र खटीमा में किया जाएगा l देहरादून में बीते चार दिनों से हो रही लगातार बारिश के बीच नगर निगम ने शहर में जलभराव की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कमर कस ली है। नगर आयुक्त डॉ. आलोक कुमार पांडे ने बताया कि शहर की जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है। नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि शहर में कुल 45 बड़े और 575 छोटे नाले हैं। इनमें से 71 प्रमुख नालों की सफाई का कार्य पूर्ण कर लिया गया है जबकि चार नालों की सफाई अभी निर्माणाधीन है जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। सरोवर नगरी से दूर जनपद नैनीताल के हल्द्वानी रोडबेज बस स्टेशन से सोमनाथ यात्रा को जाने वाले लगभग तीन दर्जनों श्रद्धालुओं की बस को नैनीताल सांसद अजय भट्ट ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भारत सरकार समेत राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की भूरी भूरी प्रसंशा करते हुए नही थक रहे हैं। इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह बहुत ही पवित्र अवसर है और सरकार की बहुत अच्छी पहल है। उन्होंने कहा कि हमारे वह लोग जो तीर्थ करना चाहते हैं किसी कारणवश रुक जाते हैं नहीं जा पाते हैं उनके लिए बहुत अच्छी योजना सरकार द्वारा चलाई गई है। इसमें निःशुल्क में आना एवं जाना रहना भोजन मेडिकल व्यवस्था सहित हर प्रकार की व्यवस्था की है।