Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
08-Jul-2026

भारत की टी-20 में सबसे बड़ी हार इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मैच में भारत को 125 रन से हरा दिया। यह टी-20 में भारत की सबसे बड़ी हार है। टीम 76 रनों पर ऑलआउट हुई। इस फॉर्मेट में भारत का यह दूसरा लोएस्ट टोटल है। नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज पर हुए मुकाबले को देखने के लिए बर्थडे बॉय एमएस धोनी भी स्टेडियम पहुंचे। वहीं वैभव सूर्यवंशी लगातार दूसरे मैच में फ्लॉप रहे। उन्हें जोफ्रा आर्चर ने 13 रन पर आउट किया। मोदी आज इंडोनेशिया के सबसे बड़े हिंदू मंदिर प्रम्बानन जाएंगे पीएम नरेंद्र मोदी के इंडोनेशिया दौरे का आज तीसरा और आखिरी दिन है। पीएम आज इंडोनेशिया के सबसे बड़े हिंदू मंदिर प्रम्बानन जाएंगे। यह मंदिर एक हजार साल पुराना है। इंडोनेशिया से पीएम आज शाम ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न रवाना होंगे। उनका ऑस्ट्रेलिया दौरा 8 से 10 जुलाई तक है। बंगाल में बच्ची से रेप-मर्डर का आरोपी एनकाउंटर में ढेर पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर में नाबालिग से रेप और मर्डर का एक आरोपी प्रभास मंडल पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी पूछताछ के दौरान पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश कर रहा था। अमेरिका ने सीजफायर के बीच ईरान पर एयरस्ट्राइक की अमेरिका ने सीजफायर के बीच बुधवार तड़के ईरान पर एयरस्ट्राइक की है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के मुताबिक 80 से ज्यादा सैन्य ठिकानों को सटीक हथियारों से निशाना बनाया गया। अमेरिका का कहना है कि यह कार्रवाई होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे तीन जहाजों पर हुए हमलों के जवाब में की गई। वॉशिंगटन ने इन हमलों के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया है। 36 घंटे में 18 इंच बारिश आधा सूरत डूबा गुजरात के सूरत में 36 घंटे में 18 इंच बारिश हुई। शहर में बाढ़ जैसे हालात बन गए है। सड़कों पर कारें बह गईं। बाढ़ प्रभावित इलाकों से करीब 2100 लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया गया। सूरत और नवसारी में स्कूल कॉलेज और आंगनवाड़ी बंद हैं। लोगों से अपील की गई है कि बेहद जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें।