Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
08-Jul-2026

सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का निवेशकों की बढ़ी चिंता शेयर बाजार में आज कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा टूटकर 77600 के स्तर पर कारोबार करता दिखा जबकि निफ्टी भी करीब 150 अंक फिसलकर 24250 के आसपास पहुंच गया। बाजार में सबसे ज्यादा बिकवाली एनर्जी ऑटो और बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में देखने को मिली। वैश्विक संकेतों और निवेशकों की सतर्कता के चलते बाजार पर दबाव बना हुआ है। सस्ता हुआ कच्चा तेल फिर भी नहीं घटे पेट्रोल-डीजल के दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें छह महीने के निचले स्तर पर पहुंच गई हैं लेकिन देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अभी तक कोई राहत नहीं मिली है। इंडियन बास्केट का कच्चा तेल 68.69 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। रिपोर्ट के मुताबिक मौजूदा कीमतों पर तेल कंपनियां पेट्रोल पर करीब 10.5 रुपये और डीजल पर 11 रुपये प्रति लीटर तक का मुनाफा कमा रही हैं। इसके बावजूद उपभोक्ताओं को सस्ते ईंधन का फायदा नहीं मिल रहा है। एंड्रॉयड यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव जल्द भर सकता है 15GB फ्री स्टोरेज अगर आप एंड्रॉयड स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं और गूगल अकाउंट पर फोन का बैकअप रखते हैं तो अब आपका 15GB मुफ्त स्टोरेज पहले से ज्यादा तेजी से भर सकता है। गूगल की नई स्टोरेज पॉलिसी के तहत अब फोटो-वीडियो के साथ SMS कॉल हिस्ट्री और ऐप डेटा का बैकअप भी इसी फ्री स्टोरेज में शामिल होगा। अतिरिक्त स्टोरेज के लिए यूजर्स को 59 रुपये से शुरू होने वाले प्लान लेने होंगे। भारत आने वाले यात्रियों के लिए नया नियम एयर सुविधा 2.0 पोर्टल लॉन्च भारत सरकार ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए एयर सुविधा 2.0 पोर्टल लॉन्च कर दिया है। अब विदेश से भारत आने वाले हर यात्री को उड़ान से पहले ऑनलाइन हेल्थ डिक्लेरेशन फॉर्म भरना अनिवार्य होगा। यह नियम सभी देशों के नागरिकों और भारतीय यात्रियों पर समान रूप से लागू होगा। सरकार का कहना है कि यह व्यवस्था स्वास्थ्य सुरक्षा और यात्रियों की बेहतर निगरानी के उद्देश्य से लागू की गई है।