Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
08-Jul-2026

अंशुला-रोहन के रिसेप्शन में सजा सितारों का मेला बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की शादी के बाद मुंबई में शानदार रिसेप्शन आयोजित किया गया। इस समारोह में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। रेखा अपनी आइकॉनिक साड़ी लुक में नजर आईं जबकि रितेश देशमुख जेनेलिया डिसूजा जैकी श्रॉफ और जान्हवी कपूर ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। सोशल मीडिया पर जान्हवी के लुक की खूब तारीफ हो रही है। वहीं रिसेप्शन से सामने आए एक वीडियो में अभिनेता बॉबी देओल लड़खड़ाते हुए नजर आए जिसकी सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई। लस्सी विवाद पर ट्रोलर्स पर भड़कीं भाग्यश्री फिल्म मैंने प्यार किया की अभिनेत्री भाग्यश्री इन दिनों एक वायरल वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं। बनारस की एक लस्सी दुकान पर लस्सी का प्रमोशन करने के बाद उसे पूरा न पीने पर सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके दोहरे रवैये पर सवाल उठाए। ट्रोलिंग बढ़ने के बाद भाग्यश्री ने वीडियो जारी कर सफाई दी और कहा कि उन्हें गलत तरीके से बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि बिना पूरी सच्चाई जाने लोग निष्कर्ष कैसे निकाल सकते हैं। मैं सबसे महंगी एक्ट्रेस नहीं थी— हेमा मालिनी दिग्गज अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी ने उस दावे को खारिज किया है कि वे अपने दौर की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्री थीं। एक पॉडकास्ट में उन्होंने कहा कि उन्हें आज के सितारों जैसी भारी-भरकम फीस कभी नहीं मिली। हेमा ने कहा कि उन्होंने हमेशा पैसों से ज्यादा अपने काम और दर्शकों के प्यार को महत्व दिया। उनके मुताबिक लोकप्रियता बढ़ने के साथ फीस जरूर बढ़ी लेकिन कमाई कभी उनका लक्ष्य नहीं रही। # कृति सेनन ने बताया क्यों कराए थे एग्स फ्रीज अभिनेत्री कृति सेनन ने खुलासा किया है कि उन्होंने फिल्म मिमी की तैयारी के दौरान अपने एग्स फ्रीज कराए थे। उन्होंने बताया कि उस समय रोल की जरूरत के मुताबिक उन्हें वजन बढ़ाना था इसलिए उन्होंने उसी दौरान यह प्रक्रिया पूरी करवाई। कृति ने कहा कि वे शादी और मां बनने जैसे फैसले किसी सामाजिक दबाव या बायोलॉजिकल क्लॉक के कारण नहीं बल्कि अपनी इच्छा और सही समय पर लेना चाहती हैं। बेबी बंप के साथ नजर आईं दीपिका पादुकोण अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का नया विज्ञापन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। होटल चेन के इस विज्ञापन में दीपिका पैंटसूट पहनकर डांस करती नजर आ रही हैं और उनका बेबी बंप भी साफ दिखाई दे रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह विज्ञापन उस समय शूट किया गया था जब दीपिका करीब चार महीने की प्रेग्नेंट थीं। उनके इस आत्मविश्वास भरे अंदाज की सोशल मीडिया पर खूब सराहना की जा रही है।