Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
07-Jul-2026

विधायक स्वेच्छा अनुदान वितरण की जांच में जुटी EOW चार घंटे की पूछताछ प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में पात्रों के नाम छूटने पर ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार बीएसएनएल टावर पर 24 घंटे से डटा व्यक्ति रेस्क्यू जारी रेक प्वाइंट का कृषि विभाग ने किया निरीक्षण उर्वरकों की आपूर्ति व्यवस्था परखी और विद्यार्थी दिवस पर एबीवीपी ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सौंसर विधानसभा क्षेत्र में विधायक स्वेच्छा अनुदान राशि के वितरण में कथित अनियमितताओं की शिकायत के बाद आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) की जांच तेज हो गई है। जबलपुर से पुलिस अधीक्षक मनजीत सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने नगर पालिका परिषद सौंसर में करीब चार घंटे तक दस्तावेजों की जांच की। इस दौरान स्वेच्छा अनुदान के हितग्राहियों संबंधित दुकानदारों और अन्य लोगों से पूछताछ कर बयान दर्ज किए गए। गौरतलब है कि जिला भाजपा अध्यक्ष संदीप मोहड़ सहित भाजपा नेताओं ने विधायक विजय चौरे पर स्वेच्छा अनुदान राशि के वितरण में अनियमितता और अपात्र लोगों को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। ईओडब्ल्यू का कहना है कि मामले की जांच जारी है तथा दस्तावेजों और बयानों का सत्यापन किया जा रहा है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र हितग्राहियों के नाम सूची से बाहर किए जाने का मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत सकरवाड़ा एवं रानी कामठ के ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर योजना में हुई कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराने और छूटे हुए पात्र परिवारों के नाम सूची में शामिल करने की मांग की है ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में कई गरीब परिवार आज भी कच्चे और जर्जर मकानों में रहने को मजबूर हैं लेकिन इसके बावजूद उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका। उनका कहना है कि सर्वेक्षण के दौरान गंभीर लापरवाही और अनियमितताएं हुईं जिसके कारण कई पात्र हितग्राहियों के नाम सूची से बाहर रह गए जबकि कुछ अपात्र लोगों को योजना का लाभ मिल गया। पांढुर्णा के तीन शेर चौक स्थित बीएसएनएल कार्यालय परिसर के 230 फीट ऊंचे टावर पर सोमवार शाम चढ़ा व्यक्ति मंगलवार देर शाम तक नीचे नहीं उतर सका। पुलिस प्रशासन और दूरसंचार विभाग ने उसे सुरक्षित उतारने के लिए कई प्रयास किए। टावर पर चढ़े विभागीय कर्मचारी ने बातचीत की कोशिश की लेकिन व्यक्ति ने नीचे आने से इनकार कर दिया। कर्मचारी के अनुसार वह मानसिक रूप से अस्थिर प्रतीत हो रहा था और उसने भोजन-पानी लेने से भी मना कर दिया। एहतियात के तौर पर टावर के आसपास सुरक्षा घेरा बनाकर यातायात डायवर्ट किया गया जबकि बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुटे रहे। कलेक्टर के निर्देश पर उप संचालक कृषि मोरिस नाथ ने मंगलवार को छिंदवाड़ा रेक प्वाइंट का निरीक्षण कर उर्वरकों के भंडारण परिवहन एवं वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण में एनएफएल कंपनी के लगभग 700 मीट्रिक टन यूरिया तथा 2000 मीट्रिक टन 20:20:0:13 उर्वरक का परिवहन सुचारू रूप से होता पाया गया। अधिकारियों को सुरक्षित भंडारण समयबद्ध परिवहन एवं किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने गुरुवार को पीएम एक्सीलेंस कॉलेज छिंदवाड़ा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने विद्यार्थियों और महाविद्यालय के प्राध्यापकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श व उपचार प्रदान किया। शिविर में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने स्वास्थ्य जांच कराई। डिजिटल ठगी से बचने का दिया मंत्र सेफ क्लिक 2.0 अभियान पहुंचा गांव-गांव जिले के मोहखेड़ थाना अंतर्गत उमरानाला चौकी क्षेत्र में मंगलवार को सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत बस स्टैंड उमरानाला ईक्कलबिहरी और जाम में पैदल साइबर जागरूकता रैली निकाली गई। अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) यातायात रामेश्वर प्रसाद चौबे के नेतृत्व में पुलिस स्टाफ ग्राम कोटवारों और गणमान्य नागरिकों ने लोगों को साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए मां शारदा के दरबार की ओर बढ़ते कदम सांसद की पदयात्रा कल पहुंचेगी कटनी छिंदवाड़ा से मैहर तक 375 किमी की धार्मिक पदयात्रा पर निकले सांसद बंटी विवेक साहू ने सात दिनों में 209 किमी का सफर पूरा कर लिया है। छिंदवाड़ा सिवनी और जबलपुर से गुजरने के बाद पदयात्रा गुरुवार को कटनी जिले में प्रवेश करेगी। जबलपुर सीमा पर पूर्व कैबिनेट मंत्री नगर निगम महापौरों और भाजपा नेताओं ने सांसद का भव्य स्वागत किया। पदयात्रा में संत-पूजारी भी शामिल हैं। जिला जेल की अनोखी पहल बंदी बना रहे गौरैया के लिए आशियाना जिला जेल छिंदवाड़ा में बंदियों के पुनर्वास और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए अनूठी पहल शुरू की गई है। बंदी गौरैया सहित छोटे पक्षियों के लिए लकड़ी के आशियाने तैयार कर रहे हैं। जेल अधीक्षक प्रतीक कुमार जैन ने बताया कि इस कार्य से बंदियों को रोजगार के साथ परिवार की आर्थिक मदद का अवसर मिल रहा है। बंदियों का कहना है कि पक्षियों के लिए सुरक्षित आशियाना बनाकर उन्हें आत्मिक संतोष मिलता है। यह पहल पुनर्वास स्वरोजगार और पर्यावरण संरक्षण का प्रेरणादायी उदाहरण बन रही है। जनसुनवाई में शिकायत लेकर पहुंचे 160 आवेदक साप्ताहिक जनसुनवाई में मंगलवार को कलेक्टर हरेन्द्र नारायन ने 160 आवेदकों की समस्याएँ सुनीं। जिले के विभिन्न ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से आए लोगों ने भूमि सीमांकन राजस्व अभिलेख दुरुस्ती नामांतरण आवास पट्टा पीएम आवास व किसान सम्मान निधि जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सहित अन्य विषयों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने कई मामलों पर तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए और कुछ को समय-सीमा बैठक में समीक्षा हेतु चिन्हांकित किया।