Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
08-Jul-2026

62 नहीं 65 वर्ष की उम्र में होंगे रिटायर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. माधव प्रसाद हसानी को बड़ी राहत देते हुए उनके 62 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त किए जाने के आदेश को निरस्त कर दिया है।न्यायमूर्ति संदीप एन. भट्ट की एकलपीठ ने स्पष्ट किया कि डॉ. हसानी 65 वर्ष की आयु तक सेवा जारी रखने के पात्र हैं। डॉ. हसानी ने याचिका दायर कर 30 जनवरी 2026 के उस आदेश को चुनौती दी थी जिसमें उन्हें 31 जुलाई 2026 को 62 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त करने के निर्देश दिए गए थे। गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति का विरोध मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति के विरोध में ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी ने अब राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से सीधे हस्तक्षेप की मांग की है। कमेटी के मुख्य संरक्षक शमशुल हसन ने कहा कि संगठन ने दोनों संवैधानिक पदों पर बैठे नेताओं को पत्र लिखकर वर्तमान आदेश को तत्काल वापस लेने और मुस्लिम समाज की भावनाओं के अनुरूप निर्णय लेने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सनव्वर पटेल या अन्य मुस्लिम सदस्यों से उन्हें कोई आपत्ति नहीं है लेकिन दो गैर-मुस्लिम सदस्यों को शामिल किए जाने का फैसला स्वीकार्य नहीं है। पेयजल की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों के बाद अब जबलपुर में भी पेयजल की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। शहर के उत्तर मध्य विधानसभा क्षेत्र के राजीव गांधी वार्ड में बुधवार सुबह लोगों के घरों में नलों से काला और दुर्गंधयुक्त पानी आया। स्थानीय लोगों ने नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की तत्काल जांच और समाधान की मांग की है। तेंदुए के घुसने से हड़कंप इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र के बिचौली मर्दाना इलाके में मंगलवार रात एक तेंदुए के घुसने से हड़कंप मच गया। रात करीब 8:30 बजे तेंदुआ आबादी वाले हिस्से में पहुंचा और वहां से गुजर रहे एक बाइक सवार पर झपट्टा मार दिया। युवक किसी तरह जान बचाकर भाग निकला। घटना का वीडियो भी सामने आया है।हमले के बाद तेंदुआ भागते हुए एक मकान के बाथरूम में घुस गया। कुछ देर बाद वह वहां से निकलकर श्रीजी वैली की ओर भाग गया। सूचना मिलते ही कनाड़िया पुलिस और वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। एमपी में उफान पर नदी-नाले खेतों में जलभराव मध्य प्रदेश में मानसून जमकर बरस रहा है। इसकी वजह से पन्ना छतरपुर खंडवा समेत कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। कई जिलों में बुधवार सुबह से तेज और रिमझिम बारिश का दौर जारी है। लगातार बारिश से मौसम सुहाना हो गया है और लोगों को भीषण गर्मी व उमस से राहत मिली है। बड़वानी सेंधवा मनावर मुरैना सीहोर और शाजापुर समेत कई इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। कई स्थानों पर नदी-नाले उफान पर हैं। सीहोर की कुलांस नदी का जल स्तर भी बढ़ रहा है जिससे भोपाल के बड़े तालाब में पानी की आवक बढ़ने की उम्मीद है।