खटीमा की होनहार बेटी तिला सेन ने विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराकर पूरे उत्तराखंड और देश का नाम रोशन किया है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर खटीमा में खुशी का माहौल है। नगरवासियों की ओर से उनके सम्मान में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया जा रहा है।तिला सेन ने कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए अपने साहस दृढ़ संकल्प और अथक मेहनत के दम पर दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को सफलतापूर्वक फतह किया। उनकी इस उपलब्धि को पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण माना जा रहा है। रुड़की के पनियाला चंदापुर गांव में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची विद्युत विभाग की टीम और ग्रामीणों के बीच विवाद हो गया। मामले ने उस समय तूल पकड़ लिया जब बिजली विभाग ने बकाया बिल का हवाला देते हुए एक उपभोक्ता का बिजली कनेक्शन काट दिया। इसके बाद ग्रामीण गंग नहर कोतवाली पहुंचे और धरने पर बैठ गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मंगलवार को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत लाभार्थियों को 4 करोड़ 39 लाख रुपए से ज्यादा की धनराशि जारी की। कैंप कार्यालय पर धनराशि लाभार्थियों की खातों में डीबीटी करने के बाद कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि इस योजना में प्रदेश सरकार 2020 से ही कोरोना महामारी के समय अभिभावकों को खो देने वाले बेसहारा बच्चों को प्रति माह ₹3000 की सहायता राशि देती है। इस योजना के तहत मार्च 2026 तक का धन पहले ही जारी कर दिया गया था। मंदिरों मे चढ़ावा चोरी के मामले सामने आने के बाद हरिद्वार के प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने अपने पुजारियों को सुचिता बनाए रखने की शपथ दिलाई है। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष और निरंजनी अखाड़े के सचिव महंत रविंद्र पुरी ने मंदिर के सभी पुजारी और अन्य स्टाफ को शपथ दिलाई। साथ ही चेतावनी भी दी की अगर कोई भी पुजारी या कर्मचारी चढ़ावे का निजी इस्तेमाल करते हुए पकड़ा जाता है तो उसे ना सिर्फ निष्कासित किया जाएगा बल्कि उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। इसके लिए महंत रविंद्र पुरी ने 7 लोगों की एक कमेटी बनाई है। इसके साथ ही महंत रविंद्र पुरी ने हाल ही में गठित अखाड़ा परिषद की दूसरी कार्यकारिणी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वे खुद भी अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष चुने गए हैं और उनके पास बहुमत है। इसलिए कुंभ मेला 2027 उन्हीं की अगुवाई में होगा। उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाने के लिए केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत 816.95 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। इसमें 599.95 करोड़ रुपये रिसोर्स एनवेलप और 217 करोड़ रुपये इन-काइंड सहायता के रूप में शामिल हैं। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर राज्य को 100 करोड़ रुपये की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि भी मिल सकती है। इस बजट से अस्पतालों में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार नए उपकरणों की उपलब्धता स्वास्थ्य कर्मियों की संख्या बढ़ाने और तकनीक आधारित स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया जाएगा। राज्य सरकार ने 1075.39 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा था। इस राशि से शहरी स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ दूरस्थ और पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं तथा जनस्वास्थ्य कार्यक्रमों को भी गति मिलेगी। रुड़की गंग नहर पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है पंजाब निवासी युवक को 2 करोड रुपए कीमत की हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है जिसका खुलासा एसएसपी हरिद्वार ने आज रुड़की गंग नहर कोतवाली में करते हुए बताया कि 2 करोड रुपए कीमत की हेरोइन के साथ पकड़ा गया अभियुक्त पंजाब का रहने वाला है जिसको रुड़की गंगानगर कोतवाली क्षेत्र लाटरदेवा अंडरपास से गिरफ्तार किया गया है पुलिस आगे की जानकारी जुटा रही है कि यह हेरोइन कहां से खरीद कर लाया था और आगे किसको सप्लाई करनी थी l