Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
07-Jul-2026

समान नागरिक संहिता (UCC) के मुद्दे पर कांग्रेस मीडिया प्रभारी मुकेश नायक ने बीजेपी की मंशा पर सवाल खड़े कर दिए है। नायक ने इसे केवल राजनीतिक उद्देश्य से प्रेरित कदम बताते हुए कहा कि इससे देश या मध्य प्रदेश की जनता को कोई राहत नहीं मिलेगी। उन्होंने सवाल उठाया कि जब शिक्षा स्वास्थ्य और संसाधनों में अमीर-गरीब की इतनी बड़ी दरार है तो UCC कैसी समानता लाएगा? ​नायक ने आरोप लगाया कि 22 फीसदी आबादी को पहले ही दायरे से बाहर रखा गया है और यह केवल 4 फीसदी मुस्लिम आबादी को निशाना बनाने का प्रयास है। उन्होंने पूछा कि क्या UCC से जनरल डिब्बे में धक्के खा रहे हिंदुओं या सरकारी स्कूलों के गरीब बच्चों का जीवन स्तर सुधरेगा? कांग्रेस के अनुसार यह कानून बुनियादी समानता लाने के बजाय समाज में केवल विभाजन पैदा करेगा