Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
06-Jul-2026

कांग्रेस नेत्री मीनाक्षी नटराजन ने प्रेसवार्ता में सरकार को घेरते हुए नीट घोटाले को भविष्य की चोरी करार दिया और सुसाइड करने वाली छात्राओं के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने सीएम मोहन यादव पर भूमि घोटाले का आरोप लगाने के साथ खाद संकट मूंग खरीद और अमेरिकी व्यापार डील पर सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाए। नटराजन ने छात्रों की गूँज कार्यक्रम के जरिए युवाओं से जुड़ने का ऐलान किया। हालाँकि प्रेस वार्ता तब चर्चा में आ गई जब कांग्रेस की एकजुटता पर सवाल पूछे जाने पर वे निरुत्तर हो गईं। पूर्व मंत्री अरुण यादव की कॉन्फ्रेंस में गैर-मौजूदगी और मीडिया प्रभारी मुकेश नायक द्वारा दिए गए सफाई के जवाब ने पार्टी की आंतरिक खींचतान को उजागर कर दिया। हालांकि मीडिया प्रभारी मुकेश नायक ने अरुण यादव का स्वास्थ्य ठीक न होने की बात कहकर मामले की गंभीरता को कम करते नजर आए। गंभीर मुद्दों के बीच नेताओं की यह दूरी कांग्रेस के लिए नई मुसीबत बन गई है।