Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
06-Jul-2026

शेयर बाजार में जोरदार तेजी सप्ताह के पहले कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार में शानदार तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स करीब 500 अंक चढ़कर 78300 के स्तर पर पहुंच गया जबकि निफ्टी भी लगभग 150 अंक बढ़कर 24400 के आसपास कारोबार कर रहा है। बाजार में सबसे ज्यादा खरीदारी मेटल और ऑटो सेक्टर के शेयरों में देखने को मिली जिससे निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ है और बाजार में सकारात्मक माहौल बना हुआ है। व्हाट्सएप यूजरनेम फीचर पर सरकार सख्त इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने व्हाट्सएप के विवादित यूजरनेम फीचर पर जवाब देने के लिए मेटा को 9 जुलाई तक का समय दिया है। सरकार का कहना है कि इस फीचर से ऑनलाइन फ्रॉड और डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराध बढ़ सकते हैं। सरकारी सूत्रों के मुताबिक जब तक इस पूरे मामले पर बातचीत और परामर्श की प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती तब तक इस फीचर को भारत में लॉन्च करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। टॉप-10 कंपनियों की वैल्यू में ₹1 लाख करोड़ की बढ़ोतरी पिछले कारोबारी सप्ताह में देश की टॉप-10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से छह कंपनियों का कुल मार्केट कैप एक लाख करोड़ रुपये से अधिक बढ़ गया। भारती एयरटेल सबसे बड़ी गेनर रही जिसकी वैल्यूएशन 36529 करोड़ रुपये बढ़कर 11.63 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गई। इसके अलावा बजाज फाइनेंस आईसीआईसीआई बैंक एलआईसी एचडीएफसी बैंक और हिंदुस्तान यूनिलीवर के मार्केट कैप में भी बढ़त दर्ज की गई जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज लार्सन एंड टुब्रो एसबीआई और टीसीएस के मार्केट कैप में गिरावट देखने को मिली। LNG सप्लाई पर लगी रोक हटाई गई केंद्र सरकार ने देश में लिक्विफाइड नेचुरल गैस यानी LNG की सप्लाई पर लगाया गया आपातकालीन नियंत्रण हटा लिया है। पश्चिम एशिया में युद्धविराम और स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से LNG शिपमेंट सामान्य होने के बाद यह फैसला लिया गया है। सरकार का मानना है कि इससे उद्योगों को गैस की नियमित आपूर्ति मिलेगी और औद्योगिक उत्पादन को भी गति मिलेगी।