जागपुर से आगरवाड़ा मार्ग का टूटा पुल विधायक ने किया निरीक्षण रेलवे स्टेशन का डीआरएम ने किया निरीक्षण यात्री सुविधाओं में सुधार के दिए निर्देश गुजरी बाजार में अधूरी नालियां कारोबार हुआ ठप ठेकेदार के रवैये से व्यापारियों में आक्रोश जिले में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। नदी-नाले उफान पर हैं और कई ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन बाधित हो गया है। ऐसे हालात में परसवाड़ा विधायक मधु भगत ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और ग्रामीणों को राहत दिलाने के निर्देश दिए। बालाघाट जनपद पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत बड़ा जागपुर से अगरवाड़ा मार्ग पर स्थित पुलिया 2 जुलाई को टूट जाने से ग्रामीणों की परेशानियां बढ़ गई हैं और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। शनिवार को परसवाड़ा विधायक मधु भगत बड़ा जागपुर पहुंचे और मौके पर पहुंचकर टूटी हुई पुलिया का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नए पुल के निर्माण से पहले तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि किसानों स्कूली छात्रों और आम ग्रामीणों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। नागपुर रेल मंडल के डीआरएम दीपक कुमार गुप्ता ने बालाघाट रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं और अधोसंरचना सुधार पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को विभिन्न व्यवस्थाओं को शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश दिए। डीआरएम दीपक कुमार गुप्ता ने शनिवार को नैनपुर-छिंदवाड़ा रेलखंड के निरीक्षण के बाद बालाघाट रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने स्टेशन परिसर यात्री सुविधाओं और रेलवे कॉलोनी की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। डीआरएम ने बताया कि निरीक्षण के दौरान जो भी कमियां थी उन्हें दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। नगर में विकास कार्य लोगों के लिए राहत के बजाय परेशानी का कारण बनते जा रहे हैं। नगरपालिका की लापरवाही और ठेकेदार की मनमानी के चलते गुजरी बाजार में नाली निर्माण का काम अधूरा छोड़ दिया गया है जिससे व्यापारियों और आम नागरिकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दुकानों के सामने की गई खुदाई के कारण ग्राहकों का बाजार तक पहुंचना मुश्किल हो गया है जिसका सीधा असर व्यापार पर पड़ रहा है। बरसात के मौसम में अधूरी पड़ी नालियों में पानी और कीचड़ भरने से हालात और भी खराब हो गए हैं। गहरी खुदाई के चलते दुर्घटना का खतरा लगातार बना हुआ है खासकर छोटे बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह रास्ता बेहद जोखिम भरा हो गया है। व्यापारियों का आरोप है कि ठेकेदार ने खुदाई के बाद निर्माण कार्य बंद कर दिया है और कई दिनों से कोई काम नहीं हो रहा। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य जल्द पूरा कराया जाए ताकि बाजार की व्यवस्था सामान्य हो सके और लोगों को राहत मिल सके। जिले में संचालित डायरिया रोको अभियान के अंतर्गत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) द्वारा पेयजल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने एवं जलजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 4 जुलाई 2026 को बालाघाट विकासखंड के ग्राम धनसुआ एवं ग्राम ओदा में विभागीय अमले द्वारा पेयजल स्रोतों का क्लोरीनेशन किया गया। अभियान के दौरान हैंडपंपों एवं अन्य पेयजल स्रोतों में निर्धारित मानकों के अनुसार क्लोरीन का उपयोग कर जल को सुरक्षित बनाने की कार्रवाई की गई ताकि ग्रामीणों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो सके और डायरिया जैसी जलजनित बीमारियों की रोकथाम की जा सके।