Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
03-Jul-2026

अल-नीनो का खतरा: अलर्ट मोड पर राज्य सरकार MP में 2 साल का एडवांस प्लान तैयार मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री हो गई है और कई जिलों में बारिश का दौर शुरू हो गया है लेकिन कई जिलों में अब तक सामान्य से कम बारिश हुई है. मानसून पर अल-नीनो (El Nino) के संभावित प्रभाव और मध्य प्रदेश में कम बारिश (अल्प वर्षा) की आशंका को देखते हुए राज्य सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रालय में विभिन्न विभागों के आला अफसरों के साथ एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की. बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने दो महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी करते हुए साफ किया कि अल-नीनो के खतरे से डरने की नहीं बल्कि एडवांस प्लानिंग (पूर्व तैयारी) की जरूरत है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संभावित सूखे या कम बारिश के संकट से निपटने के लिए जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि अगले दो वर्षों की विशेष कार्ययोजना के अंतर्गत जलाभिषेक 2.0 के माध्यम से प्रदेश भर के तालाबों ऐतिहासिक बावड़ियों और अन्य पारंपरिक जल संरचनाओं को पुनर्जीवित किया जाएगा. सरकार अब खेत का पानी खेत में और गांव का पानी गांव में के मूल सिद्धांत पर काम करेगी जिससे भूजल स्तर (Groundwater Level) को तेजी से रिचार्ज किया जा सके. इन सभी जल संवर्धन कार्यों को रूटीन के बजाय मिशन मोड में संचालित करने के आदेश दिए गए हैं. बेटी के बॉयफ्रेंड पर 30 सेकंड में बरसाए 10 डंडे मुरैना जिले में बेटी के नाबालिग बॉयफ्रेंड की उसके पिता ने बीच सड़क पर बेरहमी से पिटाई कर दी। करीब 30 सेकंड में 10 बार डंडे बरसाए गए। छात्र बचाने की गुहार लगाता रहा लेकिन आरोपी नहीं रुका। बेहोश होने पर पैर बांधकर घसीटा गया। मामला नूराबाद इलाके का है। मुख्य चुनाव आयुक्त आएंगे एमपी भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार दो दिवसीय प्रवास पर 4 जुलाई को मध्यप्रदेश आएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त बनने के बाद उनका यह पहला मध्यप्रदेश दौरा होगा। दतिया विधानसभा उपचुनाव की घोषणा होने के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) कार्यालय भी अलर्ट मोड पर आ गया है। अपने दौरे के दौरान ज्ञानेश कुमार इंदौर और खंडवा क्षेत्र का भ्रमण करेंगे। कर्नाटक में MP के 5 मजदूरों समेत 7 की मौत: कर्नाटक के बेंगलुरु के मदापट्टना स्थित ग्रेनाइट खदान में गुरुवार को 40 फीट की ऊंचाई से चट्टान गिरने से मध्य प्रदेश के अनूपपुर के रहने वाले 5 मजदूरों समेत 7 की मौत हो गई जबकि 5 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में एक मजदूर छत्तीसगढ़ और एक कर्नाटक के यादगीर जिले का निवासी था। भोपाल इंदौर और देवास में सबसे ज्यादा पानी गिरा मध्य प्रदेश में 9 दिन की देरी से 24 जून को आए मानसून की गुरुवार को उज्जैन ग्वालियर और चंबल संभाग के जिलों में भी एंट्री हो गई। इस तरह मानसून 9 दिन में ही पूरे प्रदेश में छा गया है। हालांकि प्रदेश के अब तक 38 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है। वहीं भोपाल इंदौर और देवास में सबसे ज्यादा पानी गिरा है।