Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
02-Jul-2026

प्रवक्ता सुमित रघुवंशी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी दिग्गजों के आपसी विवाद से बिखर रही है। ​विवाद तब गहराया जब आरिफ मसूद ने दिग्विजय सिंह को स्लीपर सेल करार दिया वहीं सज्जन वर्मा ने आरोप लगाया कि दिग्विजय सिंह पुत्र मोह में आकर प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेर रहे हैं। गौरतलब है कि वीर भारत न्यास मामले में जीतू पटवारी के आरोपों को दिग्विजय सिंह ने दस्तावेजों के साथ खारिज कर दिया और उनकी समझ पर ही सवालिया निशान लगा दिए। कांग्रेस के भीतर चल रहे इस शीतयुद्ध ने भाजपा को बड़ा सियासी मुद्दा दे दिया है। #Congress #MPCongress #DigvijayaSingh #JituPatwari #ArifMasood #SajjanVerma #BJP #SumitRaghuvanshi #MadhyaPradeshPolitics #PoliticalWar #CongressCrisis #MPPolitics