Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
02-Jul-2026

PF निकालने के नियमों में बदलाव देश में नई EPF स्कीम लागू अब नौकरीपेशा लोग बीमारी शिक्षा शादी और घर जैसी जरूरतों के लिए अपने PF अकाउंट से पात्र 75% राशि का 100% तक पैसा निकाल सकेंगे। केंद्र सरकार ने पुरानी 1952 की व्यवस्था को बदलकर अब सामाजिक सुरक्षा संहिता के तहत 29 जून से देश में नई EPF स्कीम लागू की है। सेंसेक्स में 400 अंक की तेजी शेयर बाजार में आज यानी 2 जुलाई को बढ़त है। सेंसेक्स करीब 400 अंक की तेजी के साथ 77300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में 100 अंक से ज्यादा की बढ़त है। ये 24100 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज IT और मेटल शेयर्स में ज्यादा खरीदारी है। इंफोसिस और HCL टेक के शेयर में 4% की तेजी है। रेलवे टिकट बुकिंग सिस्टम 5 गुना तेज होगा भारतीय रेलवे अपने पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम को पूरी तरह से अपग्रेड कर रहा है। इस बड़े बदलाव के बाद रेलवे का नया बुकिंग सिस्टम हर मिनट 1.25 लाख टिकट बुक कर सकेगा। यह मौजूदा क्षमता से पूरे 5 गुना ज्यादा है। अभी रेलवे का सिस्टम एक मिनट में सिर्फ 25 हजार टिकट ही प्रोसेस कर पाता है मेहली मिस्त्री का टाटा के फैमिली ऑफिस से इस्तीफा मेहली मिस्त्री ने उनके फैमिली इन्वेस्टमेंट ऑफिस आरएनटी एसोसिएट्स के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया है। टाटा ट्रस्ट्स से बाहर किए जाने के कुछ महीने बाद मिस्त्री का यह इस्तीफा सामने आया है। इस कदम से टाटा ग्रुप और उससे जुड़ी संस्थाओं के साथ मेहली मिस्त्री की दूरियां और ज्यादा बढ़ गई हैं।