Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
01-Jul-2026

अब एक दिन छोड़कर मिलेगा शहर में पेयजल निगम ने बदली सप्लाई व्यवस्था मैहर धाम के लिए 375 किमी की धार्मिक पदयात्रा पर निकले सांसद बंटी विवेक साहू पेयजल संकट पर सरकार पूरी तरह विफल : कांग्रेस बच्चों की जान से खिलवाड़! जर्जर सड़क और टूटी पुलिया पर रोज गुजर रहे स्कूली छात्र मेडिकल स्टोर्स की जांच मानक से कम गुणवत्ता मिलने पर होगी कार्रवाई मानसूनी बारिश की कमी और जल स्रोतों में घटते जलस्तर को देखते हुए नगर निगम ने 2 जुलाई से शहर में पेयजल आपूर्ति एक दिन के अंतराल से करने का निर्णय लिया है। पेयजल विभाग प्रभारी रोहित सूर्यवंशी ने बताया कि कन्हरगांव डैम के डेड स्टोरेज और कुलबेहरा से फिलहाल पानी मिल रहा है लेकिन पर्याप्त बारिश नहीं होने के कारण एहतियातन यह व्यवस्था लागू की गई है।नई व्यवस्था के तहत 11 एमएलडी फिल्टर प्लांट से जुड़े क्षेत्रों में गुरुवार शनिवार और सोमवार जबकि 15 एमएलडी फिल्टर प्लांट से जुड़े क्षेत्रों में शुक्रवार रविवार और मंगलवार को पानी की सप्लाई की जाएगी। नगर निगम ने नागरिकों से पानी का आवश्यकतानुसार और सावधानीपूर्वक उपयोग करने की अपील की है। सांसद बंटी विवेक साहू ने बुधवार को जिले की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना के साथ छिंदवाड़ा से मैहर तक 375 किलोमीटर की 14 दिवसीय धार्मिक पदयात्रा का शुभारंभ किया। परासिया रोड स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद शुरू हुई यात्रा के पहले दिन सांसद ने सैकड़ों पदयात्रियों के साथ 22 किलोमीटर पैदल चलकर श्री रामेश्वर धाम सिहोरामाल तक का सफर तय किया। यात्रा मार्ग में विभिन्न सामाजिक व्यापारी एवं धार्मिक संगठनों ने उनका भव्य स्वागत किया। सांसद ने मार्ग में पड़ने वाले मंदिरों में दर्शन-पूजन कर पदयात्रा की सफलता की कामना की कांग्रेस नेताओं ने बुधवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश सरकार और स्थानीय सांसद पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री और सांसद जनहित के मुद्दों की बजाय जमीन खरीद-फरोख्त में व्यस्त हैं। कांग्रेस ने कहा कि जिले में पेयजल संकट किसानों को खाद की कमी बेरोजगारी और बिगड़ती स्वास्थ्य व्यवस्था जैसे गंभीर मुद्दों पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है।पत्रकारवार्ता में कांग्रेस नेताओ ने यह भी दावा किया कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के कार्यकाल में स्वीकृत मेडिकल कॉलेज कृषि एवं उद्यानिकी महाविद्यालय मॉडल स्कूल तथा अन्य विकास परियोजनाओं को भाजपा सरकार ने ठंडे बस्ते में डाल दिया। नगर निगम की अनदेखी के चलते परासिया रोड स्थित संजू ढाबे से गुरैया सांदीपनि स्कूल तक जाने वाला करीब 400 मीटर लंबा मार्ग बदहाल हो चुका है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे और क्षतिग्रस्त पुलिया के कारण बारिश में हालात और गंभीर हो गए हैं। इसी मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों स्कूली बच्चे पैदल साइकिल और दोपहिया वाहनों से स्कूल पहुंचते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई दिखाई नहीं देती जिससे लगभग रोज दोपहिया चालक फिसलकर घायल हो रहे हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि पिछले पांच वर्षों से सड़क और पुलिया की मरम्मत की मांग की जा रही है लेकिन नगर निगम ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की पांढुर्णा में औषधियों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से औषधि निरीक्षक ने बुधवार को विभिन्न मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दवाओं के भंडारण विक्रय अभिलेख लाइसेंस एवं रख-रखाव की जांच की गई तथा गुणवत्ता परीक्षण के लिए विभिन्न दवाओं के नमूने संग्रहित कर शासकीय प्रयोगशाला भेजे गए। परीक्षण रिपोर्ट में अनियमितता मिलने पर संबंधित के विरुद्ध औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई की जाएगी। जिलाजेल में स्वास्थ्य शिविर 150 बंदियों का हुआ परीक्षण कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने बुधवार को जिला जेल का निरीक्षण कर बंदी वार्ड पाकशाला चिकित्सालय पुस्तकालय एवं मुलाकात व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने बंदियों से चर्चा कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। विश्व चिकित्सक दिवस के अवसर पर आयुष विभाग द्वारा आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया गया जिसमें 150 बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाइयां वितरित की गईं तथा योग प्राणायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी गई। इस दौरान कलेक्टर ने जेल कैंटीन के नवीन कक्ष का उद्घाटन किया और बंदियों द्वारा तैयार किए जा रहे वैज्ञानिक गौरैया घर (स्पैरो नेस्ट) का भी अवलोकन किया। पहली बारिश में उप स्वास्थ्य केंद्र की खुली पोल अस्पताल में भरा पानी जिले के अंबाडा उप स्वास्थ्य केंद्र में पहली ही बारिश के बाद पानी भर जाने से अस्पताल की बदहाल व्यवस्था उजागर हो गई। पानी घुसने से वार्ड में रखे बेड दवाइयां और अन्य सामग्री भीग गई। हालात ऐसे बन गए कि डॉक्टरों को अस्पताल के बाहर टीन शेड के नीचे मरीजों का इलाज करना पड़ा। स्वास्थ्य कर्मियों का कहना है कि भवन की मरम्मत की मांग लंबे समय से की जा रही है लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने से मरीजों और स्टाफ को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 17 साल की सैन्य सेवा पूरी कर घर लौटे जवान कमलेश घोघरे हुआ स्वागत भारतीय सेना में 17 वर्षों तक देश की सेवा देने के बाद सैनिक कमलेश घोघरे के गृह क्षेत्र पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। परिजनों मित्रों और क्षेत्रवासियों ने फूल-मालाओं व देशभक्ति गीतों के बीच उनका अभिनंदन किया। कमलेश घोघरे ने वर्ष 2009 से 2026 तक अरुणाचल प्रदेश जम्मू-कश्मीर पठानकोट मेघालय और सियाचिन ग्लेशियर जैसे दुर्गम क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दीं। इस अवसर पर लोगों ने उनके राष्ट्रसेवा के समर्पण की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। खाद वितरण में किसानों को न हो दिक्कत केंद्रों का किया निरीक्षण उप संचालक कृषि मोरिस नाथ ने बुधवार को चौरई स्थित सहकारी विपणन संस्था एवं मार्कफेड के डबल लॉक उर्वरक केंद्र का निरीक्षण कर वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने केंद्र प्रभारियों को शासन के नियमानुसार किसानों को व्यवस्थित एवं पारदर्शी तरीके से उर्वरक वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान श्री नाथ ने केंद्र पर मौजूद किसानों से संवाद कर संतुलित उर्वरकों के उपयोग के महत्व की जानकारी दी तथा कृषि से जुड़े समसामयिक विषयों पर भी चर्चा की। उन्होंने किसानों से शासन की निर्धारित व्यवस्था के अनुरूप उर्वरकों का उपयोग करने की अपील की। पेयजल व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी : कलेक्टर पांढुर्णा कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ ने बुधवार को आयोजित समय-सीमा बैठक में जिले की पेयजल व्यवस्था सीएम हेल्पलाइन सड़क निर्माण जनकल्याणकारी योजनाओं और लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जनहित से जुड़े सभी कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में बढ़चिचोली मारकावाड़ा और कालापाठा के पेयजल संकट पर विशेष चर्चा करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में नलकूप हैंडपंप एवं अन्य जल स्रोतों के माध्यम से निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए इनर व्हील क्लब ने शुरू किया जीवनधारा डायलिसिस प्रोजेक्ट जरूरतमंद मरीजों को मिलेगी राहत इनर व्हील क्लब छिंदवाड़ा डिस्ट्रिक्ट-304 एवं आरोग्य हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को जीवनधारा डायलिसिस प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया गया। परियोजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद मरीजों को सुलभ डायलिसिस सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। आयुष्मान कार्डधारी मरीजों का उपचार आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत होगा जबकि अन्य जरूरतमंद मरीजों के उपचार में क्लब सहयोग राशि उपलब्ध कराएगा। कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष माही खंडेलवाल सचिव खुशी अग्रवाल सहित सदस्य उपस्थित रहीं। इस अवसर पर डॉक्टर्स डे के उपलक्ष्य में चिकित्सकों का सम्मान भी किया गया। रक्तदान शिविर से रोटरी क्लब के नए सत्र का शुभारंभ 51 यूनिट रक्त हुआ संग्रह रोटरी क्लब ने मंगलवार को डॉक्टर डे एवं सीए दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित कर सत्र 2026-27 का शुभारंभ किया। शिविर में 5 चिकित्सकों सहित कुल 51 रक्तवीरों ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर दीपक राज जैन ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. रंजना टांडेकर क्लब अध्यक्ष विनीत पटौदी सचिव जयेश गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष अमित मक्कड़ की उपस्थिति में हुआ। रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र एवं पौधे भेंटकर सम्मानित किया गया।