जर्जर दीवार बनी जानलेवा : बैसमेंट में काम कर रहे मजदूरों पर गिरी दीवार तीन घायल रेलवे मेगा ब्लॉक से थमी रफ्तार क्रॉसिंग पर घंटों तक लगा जाम खाद के दामों में भारी वृद्धि के खिलाफ किसान गर्जना संगठन ने खोला मोर्चा शहर में लगातार रुक-रुक कर हो रही बारिश के बीच बड़ा हादसा हो गया। पुरानी श्रीराम मंदिर गली मार्ग पर निर्माणाधीन भवन के पास स्थित एक जर्जर मकान की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय बैसमेंट में निर्माण कार्य कर रहे तीन मजदूर मलबे में दब गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर तीनों मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया जहां उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि लगातार बारिश के कारण पुरानी दीवार कमजोर हो गई थी जिससे यह हादसा हुआ। घटना के दौरान एंबुलेंस के देर से पहुंचने पर लोगों ने नाराजगी जताई और आपातकालीन व्यवस्था पर सवाल उठाए। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बुधवार को रेलवे के मेगा ब्लॉक ने शहर और आसपास के क्षेत्रों की रफ्तार थाम दी। बालाघाट-कटंगी रेल मार्ग पर ट्रैक परिवर्तन कार्य के लिए रेलवे ने करीब डेढ़ घंटे का मेगा ब्लॉक लिया। इस दौरान बैहर चौकी भटेरा चौकी और बूढ़ी रेलवे क्रॉसिंग पूरी तरह बंद रहीं जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ब्लॉक का असर निर्धारित समय से अधिक रहा और करीब दो घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। बाइक कार ऑटो और भारी वाहन सड़क पर फंसे रहे जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई यात्री समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सके जबकि स्कूली बच्चों और नौकरीपेशा लोगों को भी देरी हुई। रेलवे अधिकारियों के अनुसार ट्रैक परिवर्तन कार्य रेल सुरक्षा और बेहतर संचालन के लिए किया जा रहा है। कार्य पूरा होने के बाद रेल यातायात सामान्य कर दिया गया। किसान-खेतिहर मजदूरों के शोषण को रुकवाने हेतु प्रयासरत संगठन किसान गर्जना द्वारा क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को लेकर 1 जुलाई 2026 को दोपहर 1:00 बजे सेवा सहकारी समिति लालबर्रा में एकत्रित होकर तहसीलदार के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद चौधरी ने सरकार की किसान विरोधी नीतियों पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि खाद बीज डीजल बिजली और कृषि उपकरणों की लगातार बढ़ती कीमतों ने खेती को घाटे का सौदा बना दिया है। एक तरफ सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के बड़े-बड़े दावे करती है वहीं दूसरी तरफ खाद की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी कर आर्थिक संकट झेल रहे किसानों की कमर तोड़ दी है। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के शहडोल जिला प्रभारी नियुक्त होने के बाद अजय सुखदेवे का मित्रमण्डल द्वारा भव्य स्वागत किया गयादीनदयाल पुरम में जिले के प्रतिष्ठित उद्योगपति संजीव अग्रवाल के नेतृत्व में अविनाश लिल्हारे लोधीसंदेश नगपुरेदीपक लिल्हारेजितेंद्र गौतम एवं नरेश नारनौरे सहित अन्य सामाजिक बंधुओं ने गमछा पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर अजय सुखदेवे का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद नगर के वार्ड क्रमांक-7 में चंद्रकांत जायसवाल के नेतृत्व में वार्डवासियों ने गमछा एवं गुलदस्ता भेंट कर उनका अभिनंदन किया। भूपेंद्र सुहागपुरे एवं सभापति भुनेश्वर रजक ने भी शुभकामनाएं प्रेषित की।