मसूरी विधानसभा सीट से भाजपा नेत्री सुनीता विद्यार्थी ने दावेदारी पेश की है उन्होंने कहा कि भाजपा में मातृशक्ति को सर्वोच्च स्थान मिला है और संगठन लगातार महिलाओं को आगे बढ़ा रहा है। विद्यार्थी ने कहा कि कार्यकर्ता जमीन पर खून-पसीना बहाकर पार्टी को जिताता है इसलिए उसकी दावेदारी अहम है। उन्होने कहा कि वह मसूरी विधानसभा में जमीनी स्तर पर काम कर रही हैं व जनता की समस्याएं सीएम और संगठन तक पहुंचा रहे हैं। उत्तराखंड के रास्ते होने वाली कैलाश मानसरोवर यात्रा की सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। पहला तीर्थयात्री जत्था 4 जुलाई को उत्तराखंड पहुँचेगा। इस वर्ष 50-50 श्रद्धालुओं के 10 जत्थे लिपुलेख मार्ग से यात्रा करेंगे। इस बार श्रद्धालुओं को केवल 38 किमी की पैदल यात्रा करनी होगी और शेष सफर वाहनों से तय होगा। वही प्रदेश के धर्मश्व व पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा की यह यात्रा काफी महत्वपूर्ण है और यात्रा में लिपुलेख के ऊपर जहां दर्रा है वहां की चोटी के ऊपर खड़े होकर कैलाश का दर्शन किया जा सकता है गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सम्मानजनक जीवन देने के लिए उत्तराखंड सरकार और केंद्र सरकार की आवासीय परियोजना अंतिम चरण में है। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत उधमसिंह नगर के रुद्रपुर के ग्राम बागवाला में 1872 ईडब्ल्यूएस आवासों का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। वही भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन ने इसे ऐतिहासिक कदम बताया है l मां कालिका सेवा समिति के 8वें वार्षिकोत्सव पर रविवार को सेवा संस्कृति और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। लाल-सफेद कपड़े और झूमरों से सजे भव्य पंडाल में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे। माँ कालिका के वार्षिकोत्सव को और भव्य रूप देने जागर सम्राट पद्मश्री प्रीतम भरतवाण भी पहुंचे। 8 वें वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मां की आरती के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। जिसके बाद जागर सम्राट ने मां का जागर लगाकर पूरे माहौल को भक्तिमय बना लिया जिससे पंडाल में मौजूद भक्तगण भी मां का जयकारा लगाते हुए आस्था में डूबे नजर आए। देहरादून की जीवनदायिनी रिस्पना नदी को पुनर्जीवित करने की दिशा में जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने रिस्पना नदी के संरक्षण पुनर्जीवन और सौंदर्यीकरण के लिए मिशन मोड में कार्य शुरू करते हुए विभिन्न विभागों के समन्वय से एक विशेष टास्कफोर्स गठित करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन का लक्ष्य केवल नदी की सफाई तक सीमित नहीं है बल्कि इसे देहरादून की पर्यावरणीय धरोहर के रूप में विकसित करना है कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने नगर निगम को रिस्पना नदी के लगभग 15 किलोमीटर क्षेत्र में गिरने वाले सभी नालों और गार्बेज प्वाइंट्स का चिन्हीकरण करने के निर्देश दिए। कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ प्रदेश प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह ने भाजपा पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने भाजपा द्वारा मनाए जा रहे काला दिवस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे सत्ता का छलावा बताया है।डॉ. प्रतिमा सिंह ने 1975 के आपातकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय देश को बाहरी और आंतरिक खतरों से बचाने के लिए संवैधानिक दायरे में आपातकाल लगाया गया था। उन्होंने भाजपा को घेरते हुए कहा कि आज का तथाकथित काला दिवस पूरी तरह असंवैधानिक है। उन्होंने कहा कि जो दल आज संविधान की दुहाई दे रहे हैं वे खुद बाबा साहेब और संविधान का सम्मान नहीं करते।