जबलपुर में साइबर अपराध का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। गोरखपुर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला डॉक्टर के घर में लगे CCTV कैमरों से कथित तौर पर निगरानी रखे जाने का खुलासा हुआ है। कैमरे से आवाजें आने के बाद डॉक्टर को शक हुआ कि उनके कैमरे हैक किए गए हैं। मामले में डॉक्टर ने गोरखपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।आदर्श नगर निवासी डॉ. प्राची सक्सेना ने करीब चार साल पहले अपने घर में सुरक्षा के लिए CCTV कैमरे लगवाए थे। डॉक्टर के अनुसार करीब एक सप्ताह पहले अचानक कैमरे से आवाजें आने लगीं। शुरुआत में उन्हें लगा कि कोई सामान्य तकनीकी समस्या होगी लेकिन ध्यान से सुनने पर कैमरे से बच्चे के रोने जैसी आवाज सुनाई दी। शुक्रवार को डॉ. प्राची सक्सेना ने गोरखपुर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने घर में लगे दो CCTV कैमरे जब्त कर जांच के लिए लैब भेजे हैं। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कैमरे किस तरह एक्सेस किए गए और इसके पीछे कौन है। जबलपुर के मदन महल थाना क्षेत्र स्थित डेंटल स्क्वायर क्लीनिक में विश्व हिंदू परिषद और अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने शनिवार शाम हंगामा किया। एक मुस्लिम युवक पर पहचान बदलकर डेंटिस्ट के रूप में काम करने और हिंदू युवतियों को प्रेम जाल में फंसाने का आरोप है। दो पीड़ित युवतियों के सामने आने के बाद यह मामला उजागर हुआ। आरोपों के अनुसार पश्चिम बंगाल निवासी सैयद इशाक असरार नामक युवक क्लीनिक में राजकुमार नाम से डेंटिस्ट के तौर पर कार्यरत था। क्लीनिक संचालक डॉ. साकेत अग्रवाल ने उसे नौकरी पर रखा था। जबलपुर के गोरखपुर थाना क्षेत्र की रतन कॉलोनी में एक शराब कारोबारी के दफ्तर के बाहर शुक्रवार देर रात पटाखा (बम) फेंके जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि एक्टिवा से आए तीन अज्ञात बदमाशों ने दफ्तर के बाहर ताबड़तोड़ सुतली बम फेंके और मौके से फरार हो गए।घटना देर रात करीब 2 से 2:30 बजे के बीच की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची जहां जांच के दौरान बारूद के अवशेष मिले हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शराब कारोबारी आशीष शिवहरे के दफ्तर में काम करने वाले कर्मचारी अशोक मिश्रा ने आरोप लगाया है कि कुछ लोग पिछले समय से अड़ीबाजी और अवैध वसूली के लिए दबाव बना रहे थे। इसी विवाद के चलते यह हमला किया गया है। नर्मदा में एक डूबा बचाने गए दोस्त... तीनों नहीं लौटे जबलपुर में मुहर्रम की छुट्टी पर नर्मदा में नहाने गए तीन दोस्तों की डूबने से मौत हो गई। हादसा शनिवार दोपहर 2 बजे हुआ। एक दोस्त सोहिल गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने के लिए बाकी दो दोस्त साहिल और साबिर ने हाथ बढ़ाया लेकिन वह उन्हें भी पकड़कर पानी में खींच ले गया। तीनों की मौत हो गई।घटना शनिवार दोपहर दद्दा घाट की है। सूचना मिलने पर तिलवारा थाना पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंचे। करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद तीनों के शव नदी के बीच झाड़ियों में फंसे मिले। 16 से 18 साल के तीनों युवक अपने-अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। वे जबलपुर के मुजावर मोहल्ले के रहने वाले थे और प्राइवेट नौकरी करते थे।