Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
20-Jun-2026

भारी जल संकट की चपेट में छिंदवाड़ा जलापूर्ति व्यवस्था पर मंडराया सबसे बड़ा खतरा एक साल में ढही 1.10 करोड़ की रिटेनिंग वॉल निर्माण गुणवत्ता पर सवाल आबकारी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई 5 प्रकरण दर्ज एनसीसी कैडेट्स का चयन 21 छात्र-छात्राएं हुए चयनित आदिवासी छात्रा निशा उइके की संदिग्ध मौत मामले में राष्ट्रपति के नाम सौंपा गया ज्ञापन जिले का मुख्यालय अब एक विशाल जल संकट की चपेट में आता दिखाई दे रहा है। शहर की जीवनरेखा मानी जाने वाली कन्हरगांव और माचागोरा जलापूर्ति परियोजनाओं में जलस्तर खतरनाक स्तर तक गिर चुका है। हालात इतने गंभीर हो गए हैं कि दोनों स्थानों के इंटेकवेल के नीचे पानी पहुंच गया है जिससे मौजूदा पंपों के जरिए पानी उठाना मुश्किल हो गया है। यदि जल्द वैकल्पिक व्यवस्था नहींकी गई तो शहर की जलापूर्ति व्यवस्था चरमरा सकती है और हजारों परिवारों को पानी के लिए जूझना पड़ सकता है।जानकारी के अनुसार जलस्तर में लगातार गिरावट के बावजूद नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारी समय रहते कोई प्रभावी योजना तैयार नहीं कर सके। गर्मी के मौसम और जलस्रोतों में घटते जल स्तर के संकेत कई दिनों से मिल रहे थे लेकिन व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के बजाय प्रशासन हालात बिगड़ने काकी इंतजार करता रहा। अब जब संकट विकराल रूप ले चुका है तब आनन-फानन में वैकल्पिक इंतजामों चर्चा शुरू हुई है। अब सवाल यह भी उठ रहा है कि जब जल संकट की आशंका पहले से थी तो जल शाखा और निगम प्रशासन ने अतिरिक्त पंपिंग व्यवस्था अस्थायी तकनीकी समाधान या अन्य वैकल्पिक पांढुर्णा के चंद्रभागा नदी पर मेघनाथ वार्ड और संत रविदास वार्ड क्षेत्र में लगभग 1.10 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित रिटेनिंग वॉल एक वर्ष के भीतर ही क्षतिग्रस्त होकर ढह गई। नदी कटाव रोकने के उद्देश्य से बनाई गई इस दीवार के गिरने के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि निर्माण के दौरान की गई शिकायतों को नजरअंदाज किया गया। वहीं वार्डवासियों ने निर्माण सामग्री गुणवत्ता परीक्षण और भुगतान प्रक्रिया की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। नगर निगम में शनिवार को आयोजित समय-सीमा (टीएल) बैठक में आयुक्त सीपी राय ने प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन (PM-SYM) योजना के तहत अधिक से अधिक पात्र श्रमिकों के पंजीयन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि 18 से 40 वर्ष आयु के श्रमिकों को योजना से जोड़कर 60 वर्ष की आयु के बाद प्रतिमाह 3 हजार रुपये पेंशन का लाभ दिलाया जा सकता है। बैठक में नालियों की सफाई मलेरिया रोकथाम जल गंगा संवर्धन अभियान पॉलीथिन मुक्त शहर जलप्रदाय व्यवस्था तथा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायतों के त्वरित निराकरण की भी समीक्षा की गई कलेक्टर हरेंद्र नारायण के निर्देश पर आबकारी एवं पुलिस विभाग ने चांद क्षेत्र के ग्राम जैतपुर बीजेपानी और कोटलबर्री में संयुक्त दबिश कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत 5 प्रकरण दर्ज किए गए। टीम ने 23 बल्क लीटर हाथ भट्टी मदिरा और 1110 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया। कार्रवाई में आबकारी एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से हिस्सा लिया। प्राकृतिक खेती से कम लागत में बढ़ेगी किसानों की आय : सांसद बंटी साहू किसान कल्याण वर्ष के तहत चौरई में आयोजित प्राकृतिक खेती कार्यशाला में सांसद बंटी विवेक साहू ने किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती कम लागत में स्वास्थ्यवर्धक उत्पादन का प्रभावी माध्यम है जिससे भूमि की उर्वरता बनी रहती है और किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलती है।सांसद ने बताया कि जिले में करीब 5 हजार एकड़ भूमि पर प्राकृतिक खेती की जा रही है जो सकारात्मक बदलाव का संकेत है। उन्होंने किसानों से कार्यशाला में मिली जानकारी को अन्य किसानों तक पहुंचाने की अपील की। कार्यक्रम में पूर्व विधायक रमेश दुबे भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र रघुवंशी सहित अन्य जन प्रतिनिधि उपस्थित रहै 24 एमपी बटालियन एनसीसी के मार्गदर्शन में निर्मल पब्लिक स्कूल में वर्ष 2026-27 के लिए नए एनसीसी कैडेट्स का एनरोलमेंट किया गया। चयन प्रक्रिया में करीब 100 से 120 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान दौड़ पुशअप चिनअप सीटअप हाइट वेट तथा मेडिकल व आई चेकअप सहित विभिन्न परीक्षण आयोजित किए गए। सभी चरणों में सफल रहने वाले 21 छात्र-छात्राओं का एनसीसी के लिए चयन किया गया। लालबाग क्षेत्र में किराए के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिली आदिवासी छात्रा कु. निशा उइके के मामले को लेकर राष्ट्रीय क्रांति मोर्चा ने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा है। ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मामले की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी तथा फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर समयबद्ध न्याय सुनिश्चित करने की मांग की है।संगठन के संस्थापक देवरावन भलावी के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि छात्रा की संदिग्ध मौत ने न केवल आदिवासी समाज बल्कि पूरे जिले में भय आक्रोश और असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है। संगठन ने इस घटना को समाज को झकझोर देने वाली बताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बाल योगियों को मिला योग आइकॉन अवॉर्ड दिखाया योग का हुनर आरोग्य कुंभ 2026 के अंतर्गत एकता पार्क में योगा प्रतियोगिता एवं सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। बहुउद्देशीय शैक्षणिक विकास समिति और मॉडल फ्यूचर कला एवं तकनीकी शिक्षा समिति के संयुक्त तत्वावधान में हुए आयोजन में बच्चों ने विभिन्न योगासन प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को योग आइकॉन छिंदवाड़ा 2026 अवॉर्ड से सम्मानित किया गया श्री राधाकृष्ण मंदिर में 22 से 24 जून तक प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव गोली समाज द्वारा निर्मित एवं नवजीर्णोद्धारित श्री युगबोध शिरोमणि भगवान श्री राधाकृष्ण मंदिर में 22 से 24 जून तक भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजित किया जाएगा। जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज के सानिध्य में होने वाले इस आयोजन में कलश यात्रा हवन विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान एवं 24 जून को प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होगी। कार्यक्रम के समापन पर महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। नीट परीक्षा के मद्देनजर स्कूलों के आसपास रहेगा अतिक्रमण मुक्त क्षेत्र NEET परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए रविवार को जवाहर नवोदय विद्यालय एवं एमएलबी स्कूल के आसपास का क्षेत्र अतिक्रमण मुक्त रखा जाएगा। प्रशासन द्वारा परीक्षा केंद्रों के आसपास विशेष निगरानी रखी जाएगी। अभ्यर्थियों की सुविधा एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए अस्थायी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई भी की जाएगी।