Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
19-Jun-2026

सिकल सेल के मरीजों ने खोली जिला अस्पताल के प्रबंधनों की पोल न ही वार्ड की व्यवस्था न ही डॉक्टर की व्यवस्था मानसून तैयारियों पर निगम सख्त बैठक से गायब इंजीनियरों को कारण बताओ नोटिस पिछड़ा वर्ग के सशक्तिकरण और सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है भाजपा सरकार : पवन पाटीदार ई-अटेंडेंस की अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षकों का प्रदर्शन मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन करबला चौक और बड़ा तालाब क्षेत्र से हटाया अतिक्रमण विश्व सिकल सेल दिवस पर जब मेडिकल कॉलेज सिम्स और जिला अस्पताल के सभागारों में सिकल सेल मरीजों के बेहतर उपचार विशेष सुविधाओं और संवेदनशील स्वास्थ्य सेवाओं के दावे गूंज रहे थे उसी समय अस्पताल के वार्डों में भर्ती मरीज एक अलग ही कहानी बयां कर रहे थे। मंच पर सुविधाओं की उपलब्धता का भरोसा दिया जा रहा था लेकिन बिस्तरों पर दर्द से जूझ रहे मरीजों का कहना था कि उन्हें आज भी उन मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है जिनका उल्लेख हर साल सरकारी कार्यक्रमों में किया जाता है। विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों के बीच जिला अस्पताल में भर्ती सिकल सेल पीडि़तों ने व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े किए। मरीजों का कहना है कि बीमारी की गंभीरता के बावजूद उनके लिए अलग वार्ड तक उपलब्ध नहीं है। ऑपरेशन के बाद भी उन्हें सामान्य मरीजों के बीच भर्ती रखा जाता है जिससे संक्रमण का खतरा लगातार बना रहता है। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत लालबाग इलाके में किराए के मकान में रह रही एक छात्रा का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस एफएसएल टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। टीआई आशीष धुर्वे ने बताया कि मृतका की पहचान कुटिया जजरिया निवासी 22 वर्षीय निशा उइके के रूप में हुई है जो छिंदवाड़ा में रहकर गर्ल्स कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। पुलिस के अनुसार युवती के अचेत अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर जांच करने पर प्रथम दृष्टया गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका सामने आई है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है आगामी मानसून को देखते हुए नगर निगम ने शहर में जलभराव सीवरेज और सड़क संबंधी समस्याओं से निपटने के लिए कमर कस ली है। निगम सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में महापौर विक्रम अहके और निगमायुक्त सीपी राय ने अधिकारियों को बारिश के दौरान त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। नागरिकों की शिकायतों के निराकरण के लिए 24 घंटे संचालित कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा जहां आवश्यक संसाधन और कर्मचारियों की तैनाती रहेगी। बैठक में नाला गैंग को अलर्ट मोड पर रखने जलभराव वाले क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने निर्देश दिए। वहीं बैठक से अनुपस्थित रहने वाले इंजीनियरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। निगम प्रशासन का कहना है कि मानसून के दौरान शिकायत मिलते ही तत्काल कार्रवाई कर नागरिकों को राहत पहुंचाई जाएगी। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार ने शुक्रवार को छिंदवाड़ा प्रवास के दौरान जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पिछड़ा वर्ग के सामाजिक आर्थिक और शैक्षणिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में शिक्षा स्वरोजगार कौशल विकास और आर्थिक सहायता से जुड़ी कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं जिनका लाभ लाखों लोगों तक पहुंच रहा है। 108 बीजों से बनाया देश का सबसे बड़ा सीड्स बॉल नीरज वानखड़े का नाम फिर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज पांढुरना पर्यावरण संरक्षण और जल संवर्धन के क्षेत्र में कार्यरत वाटर हीरो एवं जल प्रहरी नीरज वानखड़े ने 108 सीताफल के बीजों को एक ही सीड्स बॉल में समाहित कर देश का सबसे बड़ा सीड्स बॉल तैयार किया है। इस उपलब्धि पर उनका नाम दूसरी बार इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ। वानखड़े ने बताया कि वर्ष 2026 में उनकी टीम ने 50 हजार सीताफल तथा 5 हजार बिहाड़ा और रीठा के सीड्स बॉल तैयार किए हैं। जल संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें पूर्व में भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय द्वारा ‘वाटर हीरो’ सम्मान भी मिल चुका है। उनके प्रयासों को पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण आजीविका संवर्धन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। ई-अटेंडेंस व्यवस्था को अनिवार्य किए जाने और इसे वेतन भुगतान से जोड़ने के विरोध में अध्यापक-शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों ने कहा कि मोबाइल नेटवर्क इंटरनेट और तकनीकी समस्याओं के कारण ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि हाई कोर्ट में मामला विचाराधीन रहने तक ई-अटेंडेंस व्यवस्था को स्थगित रखा जाए तथा विद्यालयों में पारंपरिक उपस्थिति पंजी को ही मान्य किया जाए। स्वस्थ्य जीवन और लंबी उम्र के लिए प्राकृतिक खेती अपनाए : बंटी विवेक साहू भाजपा किसान मोर्चा द्वारा कृषि विभाग में आयोजित प्राकृतिक खेती कार्यशाला में सांसद बंटी विवेक साहू ने किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि रासायनिक खादों के अत्यधिक उपयोग से मिट्टी की उर्वरक क्षमता प्रभावित हो रही है जबकि प्राकृतिक खेती से उत्पादन बढ़ने के साथ लागत कम होती है और स्वास्थ्यवर्धक अनाज प्राप्त होता है। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्राकृतिक खेती को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। इस अवसर पर प्राकृतिक खेती अपनाने वाले प्रगतिशील किसानों का सम्मान भी किया गया। मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए नगर निगम ने शहर के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। निगम की टीम ने करबला चौक बड़ा तालाब और राज टॉकीज क्षेत्र का निरीक्षण कर सड़कों व वीथिकाओं पर किए गए अस्थायी अतिक्रमण हटाए। इस दौरान लाउडस्पीकर से मुनादी कर नागरिकों और दुकानदारों को स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने की समझाइश भी दी गई आबकारी-पुलिस की दबिश महुआ लाहन का जखीरा जब्त कलेक्टर हरेंद्र नारायन के निर्देश पर आबकारी एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने चौरई क्षेत्र के आमाझिरी सिरेगांव और बंधीढाना गांव में दबिश देकर अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान आबकारी अधिनियम के तहत तीन प्रकरण दर्ज किए गए। संयुक्त टीम ने 25 बल्क लीटर हाथ भट्टी मदिरा तथा 1260 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद कर जब्त किया। कार्रवाई आबकारी विभाग के अधिकारियों और चौरई थाना पुलिस की मौजूदगी में संपन्न हुई। स्वास्थ्य परीक्षण योग और दवा वितरण के साथ मनाया सिकल सेल दिवस विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर जिला आयुष अधिकारी के निर्देशन में शासकीय आयुर्वेदिक एवं शासकीय होम्योपैथिक औषधालय में जागरूकता एवं स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपस्थिति में सिकल सेल एनीमिया के मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण परामर्श योग-प्राणायाम तथा आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक दवाओं का वितरण किया गया। चिकित्सकों ने सिकल सेल एनीमिया की रोकथाम एवं सहायक प्रबंधन के संबंध में जानकारी देते हुए लोगों को जागरूक किया। छात्राओं को मिला कौशल विकास और पर्यावरण संरक्षण का संदेश इनर व्हील क्लब द्वारा आयोजित एक प्रेरणादायक परियोजना में एटीडीसी एवं एमएलबी (एनएसएस) की करीब 75 छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के तहत छात्राओं को एटीडीसी के सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का भ्रमण कराकर विभिन्न कौशल विकास पाठ्यक्रमों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर क्लब ने एटीडीसी के शिक्षकों का सम्मान भी किया। पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पौधारोपण और सीड बॉल्स प्रसारण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। क्लब अध्यक्ष श्वेता पाटनी घई के नेतृत्व में आयोजित इस परियोजना ने छात्राओं को शिक्षा कौशल विकास और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया। श्रुत पंचमी महोत्सव पर निकला मां जिनवाणी का भव्य चल समारोह जेष्ठ शुक्ल पंचमी के अवसर पर सकल जैन समाज श्री दिगंबर जैन मुमुक्षु मंडल एवं अखिल भारतीय जैन युवा फेडरेशन के तत्वावधान में श्रुत पंचमी महामहोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। अहिंसा स्थली गोलगंज स्थित श्री आदिनाथ दिगंबर जिनालय में श्रुत पंचमी विधान एवं श्रुत पूजन के बाद मां जिनवाणी का भव्य चल समारोह निकाला गया। रजत विमान में विराजित मां जिनवाणी की मंगलगान के साथ नगर भ्रमण कराया गया जहां समाजजनों ने जगह-जगह आरती कर स्वागत किया