Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
19-Jun-2026

आज कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में दावों के उलट नज़ारा देखने को मिल रहा है। शुरुआत में जहाँ यहाँ सन्नाटा था वहीं दोपहर में भीड़ तो बढ़ी लेकिन वह आम जनता की नहीं बल्कि कांग्रेसी नेताओं की थी। ​शिविर में जिन ज़रूरतमंदों को मुफ़्त इलाज और दवाओं की सबसे ज़्यादा ज़रूरत थी वे पीछे छूट गए। पूरे पंडाल और जांच काउंटरों पर कांग्रेसी नेता ही अपना बीपी-शुगर नपवाने और फोटो खिंचवाने में व्यस्त रहे। आम जनता के नाम पर खुला यह शिविर केवल कांग्रेसी नेताओं के ही काम आया।