मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आज एक प्रेसवार्ता के दौरान प्रदेश की वर्तमान स्थिति पर बड़ी बात कह दी। पटवारी ने कहा मध्य प्रदेश के अंदर कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। प्रशासनिक अधिकारी सरकार के दबाव में या अपनी मर्जी से जनता को प्रताड़ित कर रहे हैं। अधिकारी यह समझ लें कि सरकारें आती-जाती रहती हैं लेकिन संविधान और कानून स्थायी हैं। किसी भी गरीब या आम नागरिक के साथ अन्याय हुआ तो कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी। भ्रष्टाचार पर घेरते हुए उन्होंने कहा इस सरकार में बिना पैसे लिए कोई काम नहीं हो रहा है भ्रष्टाचार चरम पर है। हर योजना और युवाओं के रोजगार में सिर्फ घोटाला सामने आ रहा है। वहीं ईवीएम पर उठते सवालों और संविधान की रक्षा का संकल्प दोहराते हुए पटवारी ने साफ किया कि कांग्रेस जनता के हक की लड़ाई अंतिम सांस तक लड़ेगी।